आज का राशिफल। 03 फरवरी, 2022

मेष आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दांपत्य संबंधों को पूरा समय अवश्य दें। अपनी मर्यादाओं का उल्लंघन न करें। शाम के समय अनचाहे खर्चों में वृद्धि होगी। वृष आज बिजनेस में बड़ी उपलब्धियां मिलने की संभावना बन रही है। …
मेष
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दांपत्य संबंधों को पूरा समय अवश्य दें। अपनी मर्यादाओं का उल्लंघन न करें। शाम के समय अनचाहे खर्चों में वृद्धि होगी।
वृष
आज बिजनेस में बड़ी उपलब्धियां मिलने की संभावना बन रही है। आय के नए स्रोत निर्मित होंगे। बच्चे खेलकूद में काफी सक्रिय रहेंगे। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य समस्या का निवारण होगा।
मिथुन
आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। लेकिन आप सावधानी पूर्वक काम पूर्ण कर लेंगे। दांपत्य संबंधों को लेकर समस्या दूर होगी। आप कुछ नया करने को प्रवृत्त होंगे। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी।
कर्क
आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता की कमी महसूस होगी। शिक्षकों का उचित सहयोग नहीं मिलेगा। कंधों में जकड़न की समस्या हो सकती है। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे।
सिंह
आज अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। घर में अतिथियों का आगमन होगा। विरोधी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े व्यथित हो सकते हैं।
कन्या
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी। उच्च शिक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। कारोबार में बड़ी डील होने के योग बन रहे हैं। नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है।
तुला
आज प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। अपने बॉस की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी।
वृश्चिक
आज व्यवसाय में आप अपने लक्ष्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पुराना रोग उभर सकता है।
धनु
आज परिजनों के साथ आप समय बितायेंगे। कारोबार में विस्तार करने की संभावना बन रही है। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। शरीर में चोट लग सकती है। महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले कर लें।
मकर
आज विदेश में रहने वाले लोगों से संबंध मधुर होंगे। धन की कमी दूर होगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि हो सकती है। प्रेमी जन के साथ डेटिंग पर जा सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो दिन शुभ है।
कुंभ
आज जॉब में आपके काम आसान होंगे। व्यवसाय में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी मांगलिक आयोजन की तैयारी कर सकते हैं। घर की साज-सज्जा में धन खर्च होगा। शाम के समय धन की कमी के कारण काम रुक सकते हैं।
मीन
आज जल्दबाज़ी में आप कोई निर्णय न लें। पैतृक संपत्ति को लेकर अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें। शरीर में कमजोरी महसूस होगी। शाम को किसी पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं।