Vijay Arora Death Anniversary: एक ऐसे ऐक्टर थे विजय अरोड़ा, जिनकों फिल्मों से नहीं रामायण से मिली थी पहचान

रामायण एक 1980 के दशक का लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक रहा हैं। इसे रामानंद सागर ने बनाया था। रामायण सीरियल की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। टेलीविजन पर रामायण के आते ही इसने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता को साबित कर दिखाया है। जैसे ही ये शो शुरु हुआ इसने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये …
रामायण एक 1980 के दशक का लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक रहा हैं। इसे रामानंद सागर ने बनाया था। रामायण सीरियल की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। टेलीविजन पर रामायण के आते ही इसने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता को साबित कर दिखाया है। जैसे ही ये शो शुरु हुआ इसने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे। रामायण में काम करने वाले कई कलाकार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। जिसमें से एक थे मेघनाद रामायण का एक मशहूर किरदार था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इस किरदार को निभाया था बॉलीवुड एक्टर विजय अरोड़ा ने। 27 दिसंबर 1944 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे विजय अरोड़ा ने 2 फरवरी 2007 को इस दुनिया अलविदा कहा था। उन्हें स्टमक कैंसर था।
दिलचस्प बात यह है कि 80 के दशक में ‘रामायण’ का क्रेज लॉकडाउन के दौर में भी इससे कम नहीं है। ‘रामायण’ पहली बार 1987-1988 तक टीवी पर प्रसारित हुआ था। जबकि विजय अरोड़ा इससे पहले भी फिल्मों में एंट्री कर चुके थे। उन्होंने साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म ‘जूरत’ से डेब्यू किया था।
पुणे के मशहूर फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएट विजय अरोड़ा को ‘यादों की बारात’ से लोकप्रियता मिली थी। वह अभिनय में स्वर्ण पदक विजेता थे। 1973 में रिलीज हुई ‘यादों की बारात’ में ज़ीनत अमान विजय के अपोजिट थीं. ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को…’ गाना हर किसी की जुबान पर था. हाथ में गिटार लिए चॉकलेट फेस लिए विजय अरोड़ा के फीमेल फैन्स की संख्या अचानक बढ़ती जा रही थी।
70 का दशक में बॉलिवुड में राजेश खन्ना का जोर चलता था। वह इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार माने जाते हैं। राजेश खन्ना की पॉप्युलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, कि ‘यादों की बारात में छोटे से कैमियो के लिए डायरेक्टर नासिर हुसैन ने उनसे खूब मिन्नतें की थीं। लेकिन कैमियो के बावजूद हर किसी की नजर विजय अरोड़ा पर आ रुकी थी।
विजय अरोड़ा ने ‘फागुन’ में जया भादुड़ी, वहीदा रहमान के साथ काम किया। शबाना आजमी के साथ ‘कादम्बरी’ में काम किया। तनुजा के साथ ‘इंसाफ’ में तो परवीन बॉबी के साथ ’36 घंटे’ में काम किया। कुल मिलाकर वह उस समय सभी टॉप की ऐक्ट्रेस के साथ काम कर रहे थें।
विजय अरोड़ा टीवी सीरियल्स में काम नहीं करना चाहते थे। लेकिन रामानंद सागर उन्हें मनाने में कामयाब रहे। विजय अरोड़ा को ‘रामायण’ में मेघनाद इंद्रजीत का रोल मिला था। उन्होंने इस किरदार में जान फूंक दी। उनका निधन साल 2007 में पेट के कैंसर से हो गया था। वह केवल 62 वर्ष के थे।