बहराइच: सपा ने मनाई स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि, कही ये बड़ी बात…

बहराइच। सपा के जिला कार्यालय पर शनिवार को छोटे लोहिया के नाम से जाने वाले स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की 12वीं पुण्य तिथि मनाई गई। उनके विचारों से लोगों को अवगत कराया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव व संचालन लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव बाबू खान ने किया। क्रांतिकारी विचारों …
बहराइच। सपा के जिला कार्यालय पर शनिवार को छोटे लोहिया के नाम से जाने वाले स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की 12वीं पुण्य तिथि मनाई गई। उनके विचारों से लोगों को अवगत कराया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव व संचालन लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव बाबू खान ने किया।
क्रांतिकारी विचारों वाले थे जनेश्वर मिश्र : यादव
जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्याणपर्ण कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी नंदेश्वर नंद यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के शुभनथहीं गांव में 5 अगस्त 1933 को जन्मे जनेश्वर मिश्र जी शुरु से ही क्रांतिकारी विचारों वाले व्यक्ति थे।
समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए लगे रहे छोटे लोहिया
बचपन से ही उनके अंदर नेतागिरी वाला स्वाभाव बनने लगा था जो कॉलेज में पहुंचकर परवान चढ़ने लगा। कॉलेज के दौरान वह छात्रसंघ के कई पदों पर रहते हुए युवाओं के बड़े लीडर बनकर उभरे। पण्डित जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए पूरे जीवन में समाजवादी आंदोलन को अपने संघर्ष से नई पहचान दी। सपा की मजबूती के लिए उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी की नीतियों विचारों को जन-जन तक पहुंचाया।
गरीबों के प्रति विशेष करुणा थी बाबू जी के मन में…
उन्होंने कहा कि उनके मन में गरीब, कमजोर और पीड़ितों के लिए करुणा थी। समाजवाद की लड़ाई में उनका योगदान हमेशा प्रेरणा का काम करेगा। गोष्ठी में पार्टी के वरिष्ठ नेता रविन्द्र तिवारी , लोहिया वाहिनी के प्रांतीय सदस्य डॉ० विकासदीप वर्मा, एडवोकेट आशीष गौरव श्रीवास्तव, कार्यालय सचिव अर्जुन गुप्ता, अखिलेशियन गौरव यादव, शिवम गिरी,सुनील यादव विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी बहराइच , जफर आलम सहित तमाम पार्टीजन उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें; उत्तराखंड की इन मशहूर जगहों को भी कर लें अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट में शामिल, देश-दुनिया से पहुंचते हैं लोग