UP Election 2022: लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट बनी चर्चा का विषय,स्वाति सिंह या उनके पति किसके खाते में होगी सीट?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लखनऊ की सरोजनी नगर विधाऩसभा सीट अचानक चर्चा में आ गई है। लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट पर मंत्री स्वाति सिंह और उनके पति प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह t20 टिकट के लिए रेस और तेज हो गई है। दोनों ही टिकट को लेकर सरकार …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लखनऊ की सरोजनी नगर विधाऩसभा सीट अचानक चर्चा में आ गई है। लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट पर मंत्री स्वाति सिंह और उनके पति प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह t20 टिकट के लिए रेस और तेज हो गई है। दोनों ही टिकट को लेकर सरकार से लेकर संगठन के कद्दावर लोगों के संपर्क में हैं। पति पत्नी के बीच टिकट को लेकर चल रही जोर आजमाइश की चर्चा इंटरनेट मीडिया से लेकर राजनीतिक हलकों में भी खूब हो रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार में स्वाति सिंह बाल कल्याण मंत्री हैं और उनके पति दयाशंकर सिंह भाजपा की राज्य इकाई में उपाध्यक्ष। स्वाति सिंह सरोजिनी नगर से मौजूदा विधायक हैं और टिकट के लिए इस बार भी दावेदार हैं।
दरअसल, सतीश सिंह की राजनीतिक पारी अचानक शुरू हुई थी। पति दयाशंकर सिंह ने जुलाई, 2016 में बसपा अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी जिस पर बसपा ने बड़ा आंदोलन छेड़ दिया था। बसपा के तेवर और दयाशंकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने उनको निष्कासित कर दिया।
इसके बाद भाजपा ने बसपा को जवाब देने के लिए दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह को महिला भिन्न का प्रमुख बनाकर राजनीति में खड़ा किया। उस समय स्वाति सिंह का राजनीति से दूर दूर तक कोई लेना-देना नहीं था।
महिला विंग की कमान संभालने के बाद भाजपा ने स्वाति सिंह को 2017 के चुनाव में सरोजिनी नगर से टिकट दिया। स्वाति सिंह चुनाव जीती और योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्य मंत्री बनी। इसके बाद दयाशंकर सिंह का निष्कासन रद्द करके फरवरी 2018 में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अब एक बार फिर चुनाव सामने हैं तो दयाशंकर भी सरोजिनी नगर सीट से दावेदारी पेश कर रहे हैं।
दयाशंकर सिंह का कहना है कि पिछली बार विवाद के कारण मुझे टिकट नहीं मिला था। अगर इस बार पार्टी टिकट देगी तो चुनाव में चुनौती पेश करूंगा। वही मंत्री स्वाति सिंह ने इस मामले पर किसी तरह की टिप्पणी करने से इंकार किया। उनका कहना है कि पार्टी का जो आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।
पढ़ें- UP Election 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीट पर फैसला अभी बाकी