बरेली: आईएमसी प्रमुख बोले- धर्म संसद से अधर्म फैलाने वालों की हो गिरफ्तारी, नहीं तो हर शुक्रवार को होगा प्रदर्शन

बरेली, अमृत विचार। इस्लामिया मैदान में शुक्रवार की नमाज के बाद हजारों की संख्या में लोग जमा हुए, जिसके बाद मैदान के मंच पर पहुंचे आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर दौर में अच्छाई और बुराई के बीच लड़ाई हुई है। लेकिन किस धर्म ग्रंथ में …
बरेली, अमृत विचार। इस्लामिया मैदान में शुक्रवार की नमाज के बाद हजारों की संख्या में लोग जमा हुए, जिसके बाद मैदान के मंच पर पहुंचे आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर दौर में अच्छाई और बुराई के बीच लड़ाई हुई है। लेकिन किस धर्म ग्रंथ में लिखा है कि हिन्दू मुस्लमानों के बीच लड़ाई होनी चाहिए।
हिन्दू समाज को समझने की जरूरत है कि अच्छा क्या है बुरा क्या है। किसी धर्म मे नहीं कहा गया कि लोगों का नरसंहार कर दो। रावण ने माता सीता का सम्मान नहीं किया इसलिए भगवान राम ने रावण का वध किया। आज मुसलिम महिलाओं के बारे में क्या क्या कहा जा रहा है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं क्या वो रावण नहीं हैं? हम यहां किसी से लड़ने नहीं बल्कि अपनी जान कुर्बान करने आए हैं। क्या वो देश प्रेमी हो सकता है जो अपने ही देश के 20 लाख लोगों का कत्ल करने की बात करता है।
हम पैदाइशी लड़ाकू हैं लेकिन हम तुमसे लड़ना नही चाहते। क्योंकि तुम हमारे ही देश के नागरिक हो। लड़ने का इतना शौक है तो चलो चाइना बॉर्डर पर जहां चीन हमारी सीमाओं में घुसा हुआ है। लड़ना चाहते हो तो पाकिस्तान चलो हमे ट्रेंनिग दो हमारे 20 हजार नौजवान पाकिस्तान को हिंदुस्तान में शामिल कर लेंगे।
हमारे लड़कों को ट्रेन कर दीजिए हम चीन के कब्जे से कैलाश मन सरोवर लाकर देंगे। भारत मे आज कुरान और पैगम्बर के बारे में उल्टा सीधा बोला जाता है। हम खून का घूंट पीकर रह जाते हैं लेकिन अब सब्र का पैमाना टूट चुका है। लेकिन मुझे डर लगता है कि कहीं मुसलमान नौजवान कानून हाथ में न लेले। जिस दिन ऐसा हुआ उस दिन हिंदुस्तान का नक्शा बदल जाएगा।
हुन्दुवादी संगठन यह न समझे के में नौजवानों को भड़का रहा हूं बल्कि समझा रहा हूं कि युवा कहीं कानून हाथ में ले लें। आज फैसला हिन्दू समाज को करना है कि अच्छा कौन है और बुरा कौन है। हम दावत दे रहे हैं कि सरकार हमे गोलियों से भुनवा दो या अपने गुंडों से मरवा दो हम विरोध नहीं करेंगे।
जुट चुके हैं हजारों लोग
बरेली के इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में आज होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। आपको बता दें जिला प्रशासन ने इस प्रदर्शन में 300 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी है, लेकिन आईएमसी चीफ तौकीर रजा खान ने प्रदर्शन में 20 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया है, जिससे पुलिस प्रशासन सकते में है। विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में लोगों के जुटने की आशंका के चलते पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके अलावा पीएसी को भी तैनात किया गया है। वहीं इस्लामियां ग्राउंड जाने वाले रास्तों और ग्राउंड के बाहर भी पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है। शहर के कई इलाकों सहित श्याम गंज चौराहे से होकर मुस्लिम समुदाय के लोग ग्राउंड में पहुंच रहे हैं।
इसे भी पढ़ें…
बरेली: इज्जतनगर रेल यांत्रिक कारखाने में कर्मचारी मिला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप