अयोध्या: श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सिख समाज ने निकाली शोभा यात्रा

अयोध्या: श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सिख समाज ने निकाली शोभा यात्रा

अयोध्या। अयोध्या सिख समाज के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर खिड़की अलीबेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण से नगर कीर्तन शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा को अयोध्या हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास व एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने झंडी दिखाकर …

अयोध्या। अयोध्या सिख समाज के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर खिड़की अलीबेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण से नगर कीर्तन शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा को अयोध्या हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास व एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण से पंज प्यारे की अगुवाई में निकाली गई।

शोभा यात्रा खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर कसाब बाड़ा, फतेहगंज, चौक, जमुनिया बाग, गुदरी बाजार चौक होते हुए वापस पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे पर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिपाल सिंह पाली, गुरुचरण सिंह, उजागर सिंह, अमित सिंह, अमरदीप सिंह व बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ट्रैफिक में फंसी पुलिस की मुखिया, 15 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

बूंदाबांदी से छटा कोहरा, बढ़ी गलन

अयोध्या। पश्चिमी विक्षोभ का असर जिले पर भी पड़ा है। गुरुवार सुबह से हुई बूंदाबांदी ने न सिर्फ तापमान घटा दिया बल्कि कोहरे की चादर से लिपटी रामनगरी को भी मुक्त करा दिया। दिन भर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। आसमान में बादल होने की वजह से दोपहर में भी अंधेरा छाया रहा। बीच में एक बार सूर्य देव ने दर्शन दिया, लेकिन बादलों के आगे उनकी एक भी न चली। मौसम विभाग का मानना है कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी मध्यम से घने बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ट्रैफिक में फंसी पुलिस की मुखिया, 15 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर