हत्या, आत्महत्या या हादसा? सुबह अपने चार बच्चों संग घर से निकली महिला, शाम को सभी के शव कुएं में मिले

हत्या, आत्महत्या या हादसा? सुबह अपने चार बच्चों संग घर से निकली महिला, शाम को सभी के शव कुएं में मिले

जालना (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के जालना जिले में शुक्रवार को 32 वर्षीय एक महिला और तीन बेटियों सहित उसके चार बच्चों के शव एक कुएं से मिले। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जतायी है। पुलिस के मुताबिक यह घटना बृहस्पतिवार को जिले की अंबाद तहसील के घुंगार्द हदगांव गांव में हुई। मृतकों की पहचान गंगासागर (गंगा) …

जालना (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के जालना जिले में शुक्रवार को 32 वर्षीय एक महिला और तीन बेटियों सहित उसके चार बच्चों के शव एक कुएं से मिले। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जतायी है। पुलिस के मुताबिक यह घटना बृहस्पतिवार को जिले की अंबाद तहसील के घुंगार्द हदगांव गांव में हुई। मृतकों की पहचान गंगासागर (गंगा) धनेश्वर अडानी, उसकी बेटियों भक्ति (13), ईश्वरी (11), अक्षरा (9) और बेटे युवराज (7) के रूप में हुई है।

महिला बृहस्पतिवार की सुबह अपने बच्चों के साथ घर से निकली थी। देर शाम तक नहीं लौटने पर लोगों ने उसे तलाश करना शुरू किया। महिला और उसके बच्चों की मौत के बारे में शुक्रवार की सुबह तब चला जब पांचों शव गणेश फिस्के नामक व्यक्ति के खेत में बने एक कुएं में तैरते हुए देखे गए। गोंडी थाने के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकाला।

अंबाद पुलिस थाने के निरीक्षक शीतलकुमार बल्लाल ने कहा, ‘प्राथमिक जांच से संकेत मिले हैं कि बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद महिला ने भी इसमें छलांग लगा दी।’ पुलिस ने इस सिलसिले में महिला के पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। गोंडी पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।