अयोध्या: प्रभातफेरी निकाल जगाई गुरु नाम की अलख

अयोध्या। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर शहर में रोजाना प्रभातफेरी निकालकर गुरु नाम की अलख जगाई जा रही है। सोमवार को भी प्रभातफेरी निकाली गई, जो कि गुरुनानकपुरा गुरुद्वारा पहुंची। जहां पर सरदार उजागर सिंह ने वहां के प्रधान जसवीर सिंह सेठी का स्वागत किया। यह प्रभात फेरी 6 जनवरी तक …
अयोध्या। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर शहर में रोजाना प्रभातफेरी निकालकर गुरु नाम की अलख जगाई जा रही है। सोमवार को भी प्रभातफेरी निकाली गई, जो कि गुरुनानकपुरा गुरुद्वारा पहुंची। जहां पर सरदार उजागर सिंह ने वहां के प्रधान जसवीर सिंह सेठी का स्वागत किया।
यह प्रभात फेरी 6 जनवरी तक निरंतर चलेगी और 6 तारीख को ही नगर कीर्तन का भी आयोजन होगा, जिसमें मुंबई से पीटीसी पंजाबी की गायिका हर्षदीप कौर और तारा सिंह जीटी सीरीज वाले अपने साथियों के साथ पधार रहे हैं। बाबा अमरजीत सिंह भोला, भाई सुरेंद्र सिंह खालसा कानपुर वाले 9 तारीख तक कथा कीर्तन और लंगर का आयोजन गुरुद्वारा दुखनिवारण में चलता रहेगा।
अंतिम व्यक्ति का उत्थान राम राज्य की अवधारणा की बुनियाद: ऋषिकेश उपाध्याय
अयोध्या। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान राम राज्य की अवधारणा की बुनियाद है। इसको जमीनी स्तर पर साकार करने के लिए उड़ान कार्यक्रम के माध्यम से मलिन बस्तियों में विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जा रहा है। उड़ान कार्यक्रम अंतर्गत बृहस्पति कुंड वार्ड बनवारी टोला और निर्मोचन घाट मीरापुर बुलंदी में महापौर ऋषिकेश आयोजित कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं व जन सामान्य को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, जिला नगरीय विकास अभिकरण अपनी योजनाओं के साथ भाग ले रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अंतिम व्यक्ति का उत्थान राम राज्य की अवधारणा की बुनियाद: ऋषिकेश उपाध्याय