अयोध्या: सुधीर जिलाध्यक्ष व अशोक महामंत्री निर्वाचित

अयोध्या। अयोध्या के अंगूरीबाग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के सम्मान उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान 20 सेवानिवृत्त अध्यापक सम्मानित किए गए। अध्यक्षता जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ लखनऊ के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल ने की। मौके पर अधिवेशन में अयोध्या जनपद की नई इकाई के गठन की …
अयोध्या। अयोध्या के अंगूरीबाग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के सम्मान उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान 20 सेवानिवृत्त अध्यापक सम्मानित किए गए। अध्यक्षता जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ लखनऊ के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल ने की। मौके पर अधिवेशन में अयोध्या जनपद की नई इकाई के गठन की भी घोषणा कर दी गई।
संगोष्ठी के दौरान चुनाव के पर्यवेक्षक के रूप में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, अमेठी के अध्यक्ष अब्दुल रशीद मौजूद रहे। रशीद ने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के इतिहास पर चर्चा की। प्रान्तीय संयुक्त मंत्री आदित्य नारायण मिश्र द्वारा कोर्ट में लम्बित याचिका से सम्बन्धित जानकारी दी गई। विकास खण्ड मया में अध्यक्ष के रिक्त पद पर हैदर अली, प्र.अ., पू.मा. वि. रुहीयावां का मनोयन किया गया।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: कुमाऊं में बैठकी होली का हुआ आगाज, हिमालय संगीत शोध समिति में शास्त्रीय गायकों ने बांधा समा
जिला अध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री पर अशोक कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष पद पर राम सागर गुप्ता, उपाध्यक्ष के छह पदों पर हेमन्त गुप्ता, दिनेश कुमार वर्मा, गीता गुप्ता, मनोज कुमार, रमाशकर व रेखा दूबे, संयुक्त मंत्री के छह पदों पर, मनीष रस्तोगी, राकेश कुमार वर्मा, संजय कुमार लल्लू वर्मा, सुशीला निर्भय व निशि श्रीवास्तव, मंत्री पद पर राकेश कुमार वर्मा, आॅडिटर पद पर विजय कुमार यादव, लेखाकार पद पर रखविजय योगी का निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुईं।
यह भी पढ़ें:-बंदरों और कुत्तों के बीच गैंगवार! पहले कुत्तों ने बंदर के बच्चे को जान से मारा, अब बंदर कुत्तों के बच्चों को मार रहे