आज का राशिफल। 15 दिसंबर, 2021

मेष आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई नौकरी के प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र के बड़े अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन उत्साहित रहेगा। वृष आज शुगर के रोगी अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। प्रियजनों के साथ मनमुटाव हो …
मेष
आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई नौकरी के प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र के बड़े अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन उत्साहित रहेगा।
वृष
आज शुगर के रोगी अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। प्रियजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी बहु प्रतीक्षित कार्य में विलंब हो सकता है। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान करें। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
मिथुन
आज किसी बड़ी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठाएंगे। व्यापार में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ प्राप्त होगा। आपके राजनीतिक संपर्क विकसित हो सकते हैं।
कर्क
आज धन के कारण फंसे हुए मामलों का निराकरण हो सकता है। व्यापार में पहले के गई मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा। जीवन साथी आपसे काफी इंप्रेस रहने वाला है। अपनी कार्यप्रणाली में सार्थक बदलाव ला सकते हैं।
सिंह
आज लेन-देन के मामलों के लिए दिन शुभ है। ऑफिस में आप नए प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी लेकिन भीतर से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। बुरी आदतों से दूर रहें।
कन्या
आज किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। पुराने मुद्दों के दोबारा उभरने से अशान्ति हो सकती है। आपका मन आनन्दित रहेगा। कारोबारियों में मशीनरी आदि को लेकर समस्या होगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा।
तुला
आज समाज में आपको लोग काफी अच्छी दृष्टि से देखेंगे। दांपत्य जीवन बेहद संतुलित रहेगा। परिजन आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेगे। कोर्ट-कचहरी के मामले आज सुलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक
अाज मन की शंकाएं दूर होंगी। लोग आपके सभ्य व्यवहार से आकर्षित होंगे। सभी कार्य पूरी एकाग्रता से करेंगे। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी।
धनु
आज किसी रिश्तेदार की मदद से बड़ा काम हो सकता है। विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। वैवाहिक जीवन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा आ सकती है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय शुभ है। पुराने निवेश से धन लाभ होगा।
मकर
आज मनोरंजन और कला आदि में काफी रुचि लेंगे। आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। अनुचित कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। जीवनसाथी से आपको उचित सलाह मिलेगी। जो आपके काफी काम आएगी।
कुंभ
आज अपने स्वभाव में सौम्यता का भाव रखें। जिस अवसर को काफी समय से ढूंढ रहे थे वह आपको आज प्राप्त हो सकता है। विदेशी भूमि से जॉब के ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें।
मीन
आज कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रयोग कर पाएंगे। फाइनेंस को लेकर समस्या दूर होगी। जरूरतमंदों की मदद करने से पीछे न हटें। नई सम्पत्ति पर निवेश कर सकते हैं। अल्प प्रयासों से आपके काम सफल हो जाएंगे।