आज का राशिफल। 14 दिसंबर, 2021

मेष आज व्यवसाय में लाभ की सम्भावनाएं बनेंगी। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। गूढ़ अनुसन्धान में आप रुचि ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। वृष आज बिजनेस को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना …
मेष
आज व्यवसाय में लाभ की सम्भावनाएं बनेंगी। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। गूढ़ अनुसन्धान में आप रुचि ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।
वृष
आज बिजनेस को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना पड़ेगा। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कुछ खराबी आ सकती है। छोटी सी बात विवाद का रूप ले सकती है। मन में अपनी उपलब्धियों को लेकर असन्तोष रहेगा।
मिथुन
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। जॉब में आपकी आय बढ़ेगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। बुद्धिबल के बलबूते कड़े निर्णय ले सकते हैं। आज आप काम में काफी व्यस्त रहने के बावजूद अपनों को समय देंगे।
कर्क
आज मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। उच्च अकादमिक जगत से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहने वाली है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों पर ज्यादा निर्भर न रहें। बच्चों के व्यवहार पर नजर बनाए रखें।
सिंह
आज राजनीति से जुड़े लोगों को अपने वर्चस्व की चिन्ता रहेगी। किसी परिजन की बात कड़वी लग सकती है। आपकी भावनाओं का लोग गलत लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
कन्या
आज का दिन कला और साहित्य से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियां होगी। त्वरित प्रतिक्रिया देने के कारण व्यापार में नुकसान हो सकता है। उधार धन के लेन-देन से बचें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। युवाओं की संगत बिगड़ सकती है।
तुला
आज वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय में अपने सहयोगियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। दैनिक कार्यों में कुछ रुकावटें आयेंगी। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है।
वृश्चिक
आज दिन की शुरुआत बहुत ही शुभ रहने वाली है। परिवार में सौहाद्र का वातावरण रहने वाला है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में ज्यादा समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपको विश्वासपात्र लोग धोखा दे सकते हैं।
धनु
आज आपके चरित्र का नकारात्मक पहलू उभर के सामने आ सकता है। प्रेमी जन से बहस तो बिल्कुल न करें। आज का दिन कुछ तनाव युक्त रहने वाला है। प्रियजन आपका मौके पर साथ नहीं देंगे। आज समय शान्तिपूर्वक बितायें।
मकर
आज आप अतिशीघ्रता में कोई बड़ा निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल है। दोस्तों के साथ मनोरंजन का आनन्द लेंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। अहंकार और अड़ियल रवैये के कारण शुभचिन्तक आपसे दूरी बना सकते हैं।
कुंभ
आज आप अपनी क्षमताओं का बेहतरीन उपयोग कर पायेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बड़ी सफलता मिल सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसायियों को बड़ी डील मिल सकती है। सेहत के मामले में भी आज का दिन उत्तम होगा।
मीन
आज महिलाएं घरेलू सामान की ख़रीदारी के लिए बाजार जा सकते हैं। जो भी कार्य करें उसे आत्मविश्वास के साथ करें। कार्यक्षेत्र में बड़ी उम्र के लोगों से बहस हो सकती है। जमीन से जुड़े कारोबार में संभल कर निवेश करें।