नैमिषारण्य की धरती पर आना ही गौरव की बात है : केशव प्रसाद मौर्य

सीतापुर। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तय कार्यक्रम से कुछ देर 04 बजकर 20 मिनट पर महमूदाबाद के सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में बने हेलीपैड पर पहुंचे। जहां जय श्रीराम, भारत माता की जयघोष के नारों के साथ सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। यहां गार्ड ऑफ ऑनर के बाद डिप्टी सीएम गाड़ियों के …
सीतापुर। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तय कार्यक्रम से कुछ देर 04 बजकर 20 मिनट पर महमूदाबाद के सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में बने हेलीपैड पर पहुंचे। जहां जय श्रीराम, भारत माता की जयघोष के नारों के साथ सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। यहां गार्ड ऑफ ऑनर के बाद डिप्टी सीएम गाड़ियों के काफिले के साथ महमूदाबाद के जवाहर लाल नेहरू पॉलिटेक्निक कालेज के खेल मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मंच पर पहुंच कर डिप्टी सीएम ने लोगों का अभिवादन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार की उपब्धियां गिनाते हुए माफियाओं के खिलाफ हो रही कार्रवाई का भी जिक्र किया। सरकार का बखान करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा किसानों, गरीबों, मजदूरों की सरकार है। बोले, नैमिषारण्य की पावन धरती पर आना ही गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लगातार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए हर समय तत्पर है।
प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद गुंडों माफियाओं और समाज में दहशत फैलाने वालों के घरों पर बुलडोजर बेधड़क चला है। प्रदेश की जनता ने 2022 में पुनः भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। जनता की मंशा को भांप कर विपक्षी दलों में ख़लबली मची है। कई पार्टियों के विधायक व नेता भाजपा में जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायकों के साथ विपक्षी दलों के विधायकों की सभी मांगे पूरी करने में भाजपा सरकार कभी पीछे नहीं रही है। भाजपा सरकार में चहुंओर विकास की गंगा बह रही है।
विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सपा, बसपा का इतिहास जनता की जमीने हड़पने और अवैध कब्जे करने का रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से फिर सरकार बनाएगी। कमल के फूल ने जनता को अनेकों कल्याणकारी और लाभकारी योजनाओं का लाभ दिया है। यदि भाजपा सरकार नहीं आई होती तो राम मंदिर का निर्माण नहीं होता और न ही धारा 370 को हटाया जाना सम्भव हो पाता।
भाजपा किसानों की सच्ची हितैषी है। किसानों को किसान सम्मान निधि देने के साथ उनके आंदोलन वापसी का मार्ग भी प्रशस्त किया है। आज किसान आंदोलन वापस हो गया है, जो देश के लिए शुभ संकेत है। कोरोना काल में सरकार ने जनता की हर सम्भव मदद करने का कार्य किया है। सपा, बसपा की सरकारें होती तो गरीब जनता के लिए मिलने वाला फ्री राशन उन्हें नहीं मिल पाता। सपा, बसपा गुंडों और माफियाओं के दम पर सरकार बनाने का सपना संजोए है। इस सपने को जनता कभी सफल नहीं होने देगी।
इस मौके पर सांसद राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रद्धा सागर, विधायक कुर्सी साकेन्द्र प्रताप वर्मा, विधायक बिसवां महेंद्र यादव, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, विधायक लहरपुर सुनील वर्मा, पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री अम्मार रिजवी, लालजी निर्मल, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की नीरज वर्मा, विधायक सेवता ज्ञान तिवारी, विधायक हरगांव सुरेश राही, विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, ब्लाक प्रमुख रेउसा अवधेश चौहान, आलोक वाजपेयी, अंकित सहित भाजपा के कई बड़े नेता और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
254 करोड़ की परियोजनाओं डिप्टी सीएम ने किया शिलान्यास
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम के दौरान लोकनिर्माण विभाग की 217 किमी. दूरी की 80 सड़कों के निर्माण को लेकर लोकापर्ण किया है। जिनकी लागत 15964 लाख रुपये है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग की ही 74 किमी दूरी की 32 सड़कों का शिलान्यास किया। जिनकी लागत 1897 लाख रुपये है। सेतु निगम के द्वारा प्रस्तावित एक पुल का भी लोकार्पण किया गया। जिसकी कीमत 7588 लाख रुपये है।
इन्होंने किया डिप्टी सीएम का माल्यार्पण
कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम का जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता और भाजपा नेता आशा मौर्या, मोहन प्रसाद बारी, अम्बरीष गुप्त, शीला गुप्ता, दीप कुमार गुप्ता सहित कई अन्य लोगों ने स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने इनकों किया लाभान्वित
सीतापुर के महमूदाबाद में अपने दौरे पर आए डिप्टी सीएम ने काफी लोगों को सरकारी योजनाओं से स्वयं लाभान्वित किया। उन्हों ने रुपशंकर,पूजा, सलमा, माहिरा, सोनी, फौजिया खातून, अंशिका गुप्ता, स्वाती कश्यप, उर्वशी जयसवाल, पूजा देवी, सुमन, नेहा,चंद्रभान आदि को प्रधानमंत्री आवास की सांकेतिक चाभी सौंपी। इसके अलावा अरुण कुमार वर्मा, संरैया कादीपुर की केसरी वर्मा, रामपुर मथुरा क्षेत्र की चंद्रावती को उन्होंने ऋण वितरण की सांकेतिक चेक दी है। प्रदीप मौर्य, सुंदर लाल, सुकई, अम्बरीष कुमार, राजकुमारी, किशोरी लाल को सांकेतिक गोल्डन कार्ड बांटा है।
प्रोमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेलाइजेशन के तहत किसान रामकुमार वर्मा, सुभाष चन्द्र को ट्रैक्टर की सांकेतिक चाभी दी गई। डिप्टी सीएम ने चन्द्र प्रकाश व सुरेश प्रकाश को फर्म मशीनरी बैंक प्रमाण पत्र तथा विजय वर्मा को आरएमबी का प्रमाण पत्र सौंपा। इसी तरह स्वच्छ भारत योजना के तहत गांव में बने सामुदायिक शौचालयों की सांकेतिक चाभी हेलेपारा निवासी ऊषा देवी, लच्छिपुर की शैलेन्द्री देवी, बाबूपुर की रामदेवी, अंगेथुवा की राजकुमारी, नीमाडेहरा की कमला देवी, खम्हरिया की शांति देवी को दी हैं।
यह भी पढ़ें:-कोरोना महामारी के दौरान महिलाओं और पुरुषों के वेतन में पड़ा ये फर्क, जानिए क्या कहती है रिपोर्ट?