मिजोरम: नगालैंड की घटना पर CM जोरमथांगा बोले- न्याय की जीत हो, जल्द शांति बहाल हो

आइजोल। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों की मौत की दुखद घटना पर नगालैंड के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की, साथ ही न्याय की जीत होने और क्षेत्र में जल्द शांति बहाल होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह नगालैंड के …
आइजोल। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों की मौत की दुखद घटना पर नगालैंड के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की, साथ ही न्याय की जीत होने और क्षेत्र में जल्द शांति बहाल होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह नगालैंड के लोगों के साथ खड़े हैं।
जोरमथांगा ने सोमवार रात ट्वीट किया कि नगालैंड के मोन जिले के ओटिंग में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं, दुख की इस घड़ी में नगालैंड के लोगों के साथ खड़ा हूं। न्याय की जीत हो और जल्द शांति बहाल हो। नगालैंड के मोन जिले के ओटिंग गांव में चार दिसंबर को गोलीबारी संबंधी घटनाओं में कम से कम 14 लोगों और एक जवान की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़े-
मध्य प्रदेश आया जर्मन नागरिक संक्रमित पाया गया, नमूना जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया