बाराबंकी: देव दीपावली महोत्सव पर लाखों दीयों से जगमगाया श्री शक्ति धाम

बाराबंकी। नगर फतेहपुर पावन श्री शक्तिधाम सरोवर के घाटों पर मानों देवलोक के देवताओं ने पृथ्वी पर प्रकट होने की कल्पना साकार हो उठी हो। तारा मंडल की तरह टिमटिमाते सवा लाख दीये, विद्युत झालरों की रोशनी से नहाए तटबंध, दीपों व रोशनी का सरोवर में उभरता मोहक प्रतिबिंब तथा माहौल में गूंजती वैदिक मंत्रों …
बाराबंकी। नगर फतेहपुर पावन श्री शक्तिधाम सरोवर के घाटों पर मानों देवलोक के देवताओं ने पृथ्वी पर प्रकट होने की कल्पना साकार हो उठी हो। तारा मंडल की तरह टिमटिमाते सवा लाख दीये, विद्युत झालरों की रोशनी से नहाए तटबंध, दीपों व रोशनी का सरोवर में उभरता मोहक प्रतिबिंब तथा माहौल में गूंजती वैदिक मंत्रों की स्वर लहरियां। देव दीपावली महोत्सव में इस अद्धभुत दृश्य के साक्षी बनने हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
मां गंगा की आरती, दर्शन के लिए मुख्य दरबार मे लगा तांता
देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार को सूरज डूबने के साथ ही श्री शक्तिधाम महादेव तालाब से जुड़े सभी मार्गो पर श्रद्धालुओं के जत्थे ही नजर आ रहे थे। शाम होते ही घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते चारों ओर जगमगाते दीपों की छटा निखर उठी। करीब छह बजे श्री पूर्णिमा समिति द्वारा तैयार फूलों के मंच पर प्रतिष्ठाचार्य पं. अखिलेश चंद्र शास्त्री जी की ओजस्वी वाणी गुंजायमान हुई।
मंत्रोच्चार के बाद महामंडलेश्वर श्री हंसानंद तीर्थ जी व पुजारी श्री श्याम महाराज के सानिध्य में मां गंगा की महाआरती का शुभारंभ हुआ। दुर्गा के मुख्य दरबार को दर्शनीय ढंग से फूलों से सजाया गया था। यहां दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। विधायक साकेन्द्र वर्मा के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों व सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न लोग महाआरती में शामिल हुए।
भजन संध्या का आयोजन
श्री शक्ति धाम महादेव तालाब पर स्थित मां दुर्गा मंदिर के समक्ष बने मंच पर प्रसिद्ध कलाकार तरुण राजन एंड ग्रुप की अगुवाई में भजन संध्या का आयोजन हुआ। आकाश गुप्ता व शानू सोनी के अलावा अयोध्या से पधारे रिजु राज व सीतापुर की सोनी शर्मा ने एक के बाद एक मधुर भजन प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
सेवादारों नें संभाली कमान, भंडारा प्रसाद चखने उमड़ी भारी भीड़
भंडारे मैं भारी भीड़ उमड़ी यहां श्रद्धालुओं ने देर रात तक कतार बंद होकर प्रसाद ग्रहण किया। वही कार्यक्रम में विभिन्न समर्पित सेवादारों ने व्यवस्था संभाल रखी थी राजेश पाठक प्रदेश स्तर, रामू तिवारी,विनोद निगम, रामनिवास वर्मा, मुकेश अग्रवाल, राजन गुप्ता, राकेश गुप्ता, आनंद सिंह शंकर,अंकित मिश्रा, संजय बारी, रिंकू, सूरज समेत कई लोगों ने व्यवस्था की देखरेख की गई। बर्फ से बने शिवलिंग मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे, वही कई रंगों से रंगोली सजाई गई।
मौजूद साईं पीजी कॉलेज चित्रकला विभाग के प्रवक्ता विनोद सिंह के साथ छात्र छात्राओं ने अथक मेहनत करते हुए प्रकाश से पूर्ण शेर की प्रतिमा तैयार की जिसको देखने के लिए भारी भीड़ लगी रही। कार्यक्रम में मौजूद रहे लोगों में विधायक साकेंद्र वर्मा क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार तहसीलदार राहुल सिंह, थाना प्रभारी संजय मौर्य, समाज सेवी रामशंकर वर्मा, पूर्व सहित प्रमुख दिनेश वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की, मुख्य द्वार की विशाल रंगोली मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: डॉ. राम कृपाल ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का किया मनमोहक वर्णन