बदायूं: बिल्सी रोड पर अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, एक सिपाही सहित दो की मौत

बदायूं, अमृत विचार। अज्ञात वाहन ने देर रात एक बेलेनो कार में टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार बिल्सी कोतवाली के एक आरक्षी सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य आरक्षी समेत दो लोग घायल हैं। वहीं, गंभीर घायल को बरेली के लिए रेफर किया गया है। बदायूं बिल्सी के बीच बदायूं …
बदायूं, अमृत विचार। अज्ञात वाहन ने देर रात एक बेलेनो कार में टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार बिल्सी कोतवाली के एक आरक्षी सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य आरक्षी समेत दो लोग घायल हैं। वहीं, गंभीर घायल को बरेली के लिए रेफर किया गया है।
बदायूं बिल्सी के बीच बदायूं बिजनौर राजमार्ग पर राधा स्वामी सत्संग आश्रम के निकट बीती रात लगभग 2:30 बजे एक अज्ञात वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में बेलेनो कार में सवार बिल्सी कोतवाली के एक आरक्षी सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य आरक्षी समेत दो लोग घायल हैं, जिसमें एक की हालत बेहद गंभीर। गंभीर को बरेली रेफर किया गया है।
बिल्सी कोतवाली की नगर चौकी पर तैनात आरक्षी तनुज और आरक्षी नागेंद्र थाना क्षेत्र के गांव जरसैनी निवासी पवित्र उपाध्याय पुत्र हरपाल एवं ग्राम कट्टिन्ना निवासी अनिल पुत्र जसवीर चारों लोग बेलेनो कार से किसी कार्यवश बदायूं आए थे। जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब 2:30 बजे चारों लोग बे बदायूं से लौट रहे थे।
वहीं, बदायूं बिजनौर राजमार्ग पर बिल्सी और बदायूं के बीच राधा स्वामी सत्संग भवन के पास उनकी गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सिपाही तनुज और अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी एक सिपाही सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें पवित्र उपाध्याय की हालत गंभीर होने की कारण उसे बरेली रेफर किया गया है। सिपाही नागेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसे भी पढ़ें…
कासगंज पुलिस पर उठे सवाल, आखिर साढ़े 5 फीट लंबे अल्ताफ ने कैसे लगा ली फांसी?