हल्द्वानीः पहाड़ के लोगों का बद्री गाय से मोह हुआ कम

नरेन्द्र देव सिंह, अमृत विचार। पहाड़ पर गौवंशीय पशु के रूप में बद्री गाय का पालन प्रमुख तौर पर किया जाता है। इस गाय के दूध की गुणवत्ता अच्छी मानी जाती है, लेकिन पिछले कुछ सालों से उत्तराखंड में बद्री गाय का पालन कम हुआ है और यहां क्रॉसब्रिड गाय का पालन बढ़ रहा है। उत्तराखंड …
नरेन्द्र देव सिंह, अमृत विचार। पहाड़ पर गौवंशीय पशु के रूप में बद्री गाय का पालन प्रमुख तौर पर किया जाता है। इस गाय के दूध की गुणवत्ता अच्छी मानी जाती है, लेकिन पिछले कुछ सालों से उत्तराखंड में बद्री गाय का पालन कम हुआ है और यहां क्रॉसब्रिड गाय का पालन बढ़ रहा है।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मुख्य तौर पर बद्री गाय पाली जाती है। यह गाय एक दिन में केवल 2 से 4 लीटर दूध ही देती है। अमूमन इस गाय का पालन लोग अपने घर की दूध की जरूरतों को पूरा करने के लिए करते हैं। बद्री गाय के दूध में ए-2 प्रोटीन के अलावा अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस गाय के दूध और घी की डिमांड काफी ज्यादा है। फिर भी पलायन की मार झेल रहे पहाड़ पर जहां लोग कम होते जा रहे हैं तो वहीं इस गाय का पालन भी कम होता जा रहा है। अब बद्री गाय की जगह क्रॉसब्रिड गाय की डिमांड काफी बढ़ रही है। क्रॉसब्रिड गाय एक दिन में 25 से 30 लीटर तक दूध देती है। इस वजह से डेयरी उद्योग में बद्री गाय की जगह क्रॉसब्रिड गाय का पालन किया जाता है।
गौसदनों में राज्य सरकार ने दिया सवा दो करोड़ का अनुदान
बद्री गाय धीरे-धीरे लुप्त हो रहीं हैं और राज्य सरकार कई योजनाओं के तहत इस गौवंश को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उत्तराखंड में राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त 32 गौसदनों हैं। इन गौसदनों में गोवंश को शरण दिए जाने के लिए मान्यता दी गई है। इन सभी गौ सदनों में 2021 में दिसंबर तक 226.84 लाख रुपए दिए गए जिनमें से 221.44 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं।
भैंसों की तादाद भी हुई कम
2012 को हुई पशुगणना के बाद 2019 में हुई पशुगणना में पता चला है कि साल सालों में भैंसों की तादाद में 12.30 प्रतिशत की कमी आई है। इसके साथ ही सूकरों का पालन भी कम हो गया है। बकरी पालन में मामूली वृद्धि दर्ज की गई तो वहीं मुर्गी पालन में बड़ा उछाल आया है।
उत्तराखंड में पशुणना 2012 और 2019 में पशुओं की संख्या में अंतर
पशुओं का वर्ग पशुगणना 2012 पशुगणना 2019 वद्धि/कमी (%)
क्रॉसब्रिड गौवंशीय 497592 576820 15.92
स्वदेशी गौवंशीय 1508461 1275303 15.46
भैंसे 987775 866318 7.67
भेड़ 368756 2718441 9.20
बकरी 1367413 1371971 0.33
सूकर 19907 17659 11.29
मुर्गी 4641937 5018684 8.12