आज का राशिफल। 06 नवंबर, 2021

आज का राशिफल। 06 नवंबर, 2021

मेष राशि आज किसी पुरानी घटना को लेकर मन व्यथित हो सकता है। रिश्तों के बीच अहं भावना न आने दें। परिवार में थोड़ी अशान्ति जैसा माहौल रहेगा। सरकारी कार्यों में अटक आ सकती है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। वृष राशि आज दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहने …

मेष राशि

आज किसी पुरानी घटना को लेकर मन व्यथित हो सकता है। रिश्तों के बीच अहं भावना न आने दें। परिवार में थोड़ी अशान्ति जैसा माहौल रहेगा। सरकारी कार्यों में अटक आ सकती है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

वृष राशि

आज दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। आय में निरन्तरता बनी रहेगी। व्यापार में बड़े अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। दूसरों की मदद करने के लिये आप प्रयासरत रहेंगे।

मिथुन राशि

आज करियर को लेकर बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। उच्च पद मिलने की सम्भावना बन रही है। पुराना ऋण चुकाने में आसानी होगी।

कर्क राशि

आज आपके आत्मसम्मान और स्वाभिमानी स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। बुद्धि का प्रयोग करने से आपके काम बनेंगे। मीडिया और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। सन्तान की उन्नति से आपका मन प्रसन्न रहने वाला है।

सिंह राशि

आज मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखने का प्रयास करें। आप के कुछ आवश्यक काम छूट सकते हैं। हृदय रोगियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। आय के साथ-साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे।

कन्या राशि

आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। सन्तान के प्रति आप काफी जिम्मेदार रहेंगे। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

तुला राशि

आज माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सभी काम अपनी निगरानी में करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। आज आप आराम के मूड में रहेंगे। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप पारिवारिक मामलों में न होने दें।

वृश्चिक राशि

आज आप मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। अपनी प्रतिभा का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। व्यापारी अपने प्रोडक्ट की बेहतरीन मार्केटिंग करेंगे। जिससे बिक्री में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय का आनन्द लेंगे।

धनु राशि

आज आपका दिन काफी तनाव भरा रहने वाला है। परिजनों के साथ अनबन और मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आय के बजाय व्यय ज्यादा होगा। कारोबार में लाभ के बावजूद मन अशान्त रहेगा।

मकर राशि

आज कार्यक्षेत्र में स्थिरता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय का आनन्द लेंगे। नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा समय है। परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। बड़े भाई-बहन आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ राशि

आज कानूनी मामलों को लेकर थोड़े सावधान रहें। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। पैतृक सम्पत्ति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। जॉब में टार्गेट पूरा करने में कठिनाई का अनुभव होगा।

मीन राशि

आज वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का समर्थन प्राप्त होगा। नव दम्पति फैमिली प्लानिंग का विचार बना सकते हैं। अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। बुद्धिमान लोगों की संगत में रहेंगे। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोग धर्म-कर्म में रुचि लेंगे।