सीतापुर: बाढ़ के खौफ से नहीं आई बारात, वीडियो कॉलिंग से हुआ निकाह

सीतापुर: बाढ़ के खौफ से नहीं आई बारात, वीडियो कॉलिंग से हुआ निकाह

सीतापुर। इलाके में बाढ़ का पानी आने से शादी की सारी खुशियां धरी रह गई। बाढ़ के खौफ से बारात नहीं आ पाई तो वीडियो कॉलिंग से मौलाना ने निकाह पढ़ाया। वीडियो कॉलिंग से निकाह तो हो गया, लेकिन दुल्हन की विदाई नहीं हो पाई। यह मामला तंबौर इलाके के ड्योढ़ेडीह गांव का है। यहां …

सीतापुर। इलाके में बाढ़ का पानी आने से शादी की सारी खुशियां धरी रह गई। बाढ़ के खौफ से बारात नहीं आ पाई तो वीडियो कॉलिंग से मौलाना ने निकाह पढ़ाया। वीडियो कॉलिंग से निकाह तो हो गया, लेकिन दुल्हन की विदाई नहीं हो पाई। यह मामला तंबौर इलाके के ड्योढ़ेडीह गांव का है। यहां के निवासी मौलाना फारूक की लड़की रेशमा की शादी लखीमपुर जिले के धौरहरा तहसील निवासी आमिर पुत्र अलीमुल्ला के साथ तय हुई थी। शादी की तारीख 23 अक्टूबर थी। आज दोपहर में बारात आनी थी।

शादी तय होने के बाद लड़की के घर पर शादी के तैयारी एक माह से जोर शोर से चल रही थीं। दान दहेज, खाना, पीना, नाश्ता, टेन्ट सबका ऑर्डर दिया जा चुके थे। शादी के कार्ड भी बट गए थे। शादी का समय नजदीक आने से लड़की के घर में सारी तैयारियां चल रही थी। उधर लड़के के घर पर बारात वलीमा करने की भी तैयारी की जा रही थी। 21 अक्टूबर की रात से आई बाढ़ ने दोनों परिवारो की खुशियों काफूर कर दिया। पानी धीरे धीरे बढ़ने से दोनों के घरों में मायूसी छाने लगा। लड़की के घर वालों ने शादी में सामान लाने, ले जाने के लिए तम्बौर के बार बार चक्कर लगा रहे थे।

अचानक बाढ़ के पाने आ जाने से लड़की के घर के बाहर का रास्ता भी बन्द हो गया। बारात आने का कोई रास्ता नहीं था। जिसके चलते दोनों पक्षों की रजामन्दी से तय दिन पर ही दोपहर दो बजे मौलाना को बुलाकर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से निकाह पढ़ाया गया। लड़की और लड़की ने निकाह कबूल कर शादी की रस्म पूरी कर ली। वीडियो कॉलिंग से निकाह होने से दोनों परिवार में खुशियां वापस लौट आईं। हालांकि लड़की की विदाई नहीं हो पाई।

ताजा समाचार

चीन ने ताइवान के पास के इलाकों में शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास, दी कड़ी चेतावनी
Facebook और Instagram यूजर्स को देने होंगे पैसे ? Meta ने बढ़ाई लोगों की टेंशन
बरेली में सीएम धामी बोले- समान नागरिक संहिता कानून हर जगह लागू होना चाहिए
RBI के 90 वर्ष पूरे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की सराहना, गवर्नर बोले- हम वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं
Heatwave alert : यूपी-बिहार रहे तैयार! इस बार आसमान से बरसेगी आग, IMD ने जारी की चेतावनी 
अनुभवी फॉरवर्ड वंदना कटारिया ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को कहा अलविदा, बोलीं-भारत की जर्सी पहनने का गर्व हमेशा मेरे मन में गूंजता रहेगा