सपा के यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय सचिव के पद पर नामित हुए पौरुष कुमार सिंह

सपा के यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय सचिव के पद पर नामित हुए पौरुष कुमार सिंह

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय सचिव पद पर पूरेडलई के सोनबरसा निवासी पौरुष कुमार सिंह को नामित किया गया। जिससे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिल रही है। पौरुष ने लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। इसके अलावा 2015 में जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। …

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय सचिव पद पर पूरेडलई के सोनबरसा निवासी पौरुष कुमार सिंह को नामित किया गया। जिससे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिल रही है। पौरुष ने लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। इसके अलावा 2015 में जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। उनके संघर्षों और युवाओं में लोकप्रियता को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने उन्हें समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय सचिव नामित किया है।

उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के सहयोग से पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा। केंद्र, प्रदेश की जनविरोधी नीतियों को आमजन के बीच उजागर किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने की चेतावनी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा की पार्टी किसानों को समर्थन देती है। मांग पूरी नहीं होने पर जिला स्तर पर किसानों के समर्थन में आंदोलन किया जाएगा। आज देश में जाति, धर्म, संप्रदाय के नाम पर लोगों को बांटकर गरीब, किसान, मजदूर वर्ग की अनदेखी कर राजनीति की जा रही है। सर्व समाज को साथ लेकर पूरे मुल्क को एक सांचे में ढालने का काम करने की जरूरत है।  इस दौरान उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और मजबूत बनाने पर जोर दिया। पार्टी कार्यकर्ता दान बहादुर सिंह चंदन सिंह, विनय शुक्ल ,रवि शुक्ल, आलोक मिश्र आदि ने खुशी जाहिर की।