रुद्राभिषेक से शिव प्रसन्न जरूर होते हैं: पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। देवों के देव महादेव का रुद्राभिषेक ओम नमः शिवाय का जप करने से भोलेनाथ अपने भक्तों की मनोकामना जरूर पूर्ण करते हैं। यह बात भाजपा पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने कहा। दीक्षित ने शनिवार को गोमती तट पर स्थित अवसानेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया। बता दें कि …
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। देवों के देव महादेव का रुद्राभिषेक ओम नमः शिवाय का जप करने से भोलेनाथ अपने भक्तों की मनोकामना जरूर पूर्ण करते हैं। यह बात भाजपा पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने कहा। दीक्षित ने शनिवार को गोमती तट पर स्थित अवसानेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया।
बता दें कि भाजपा के पूर्व विधायक दीक्षित ने शनिवार सुबह 9 बजे से गोमती तट पर स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक व पूजन आचार्य शैलेंद्र कुमार शास्त्री ने शुरू करा दिया। यहां ब्राह्मणों की ओर से मंत्र उच्चारण के साथ विधि-विधान से कमल के पुष्प, दूध, दही और गंगाजल से भगवान शिव को स्नान कराकर हवन, आरती, पूजन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया। जिसमें हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने पूड़ी सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर उपस्थित समुदाय के मध्य पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने कहा कि भगवान शिव की पूजा आराधना वंदना रुद्राभिषेक करने से भगवान अपने भक्त से काफी प्रसन्न रहते हैं। साथ ही उसकी मनोकामना भोलेनाथ जरूर पूर्ण करते हैं। रुद्राभिषेक का आयोजन बाहर से आए विद्वान आचार्य शैलेंद्र शास्त्री बाराबंकी के सांसद उपेंद्र रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामदेव सिंह बचान रावत आदि सहित भारी संख्या में शिव के भक्त उपस्थित रहे और भंडारे के प्रसाद का आनंद उठाया।