हल्द्वानी: पहाड़ों पर सीजन शुरू होते ही मैदान में घटे सब्जियों के दाम

हल्द्वानी: पहाड़ों पर सीजन शुरू होते ही मैदान में घटे सब्जियों के दाम

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों में सब्जियों का सीजन शुरू होते ही मैदानों में सब्जियों के दाम घट गए हैं। इससे पूर्व अगस्त में सब्जियों और दालों के बढ़ते दामों से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन सितंबर में सब्जियों के दाम कम होने से आम जनता को राहत मिली है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों में सब्जियों का सीजन शुरू होते ही मैदानों में सब्जियों के दाम घट गए हैं। इससे पूर्व अगस्त में सब्जियों और दालों के बढ़ते दामों से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन सितंबर में सब्जियों के दाम कम होने से आम जनता को राहत मिली है। सितंबर के पहले सप्ताह में सब्जियों के दाम पांच से दस रुपए तक घट गए हैं।

हालांकि पहाड़ी आलू के दाम बढ़े हैं। पहाड़ी आलू के दाम 30 से 35 रुपए तक हैं। व्यापारियों का कहना है कि सब्जियों की आवक बढ़ने से दाम कम हुए हैं। पर्वतीय इलाकों से मुख्य रूप से टमाटर, लौकी, पत्ता गोभी, फूल गोभी, शिमला मिर्च, बैंगन, कद्दू आदि सब्जियां मंडी में पहुंच रही है।

मंडी में पहाड़ी इलाकों से आने वाली सब्जियों की आवक बढ़ गई है। इससे सब्जियों के दाम कम हो गए है, हालांकि मैदानों से भी सब्जियां आ रही है। – कैलाश जोशी, अध्यक्ष आलू – फल आढ़ती व्यापारी

– पिछले माह के मुकाबले सितंबर में सब्जियों के दाम कुछ कम हुए हैं। सब्जियों के दाम कम होने व्यापार भी अच्छा हो रहा है। मंडी में अधिकांश सब्जियां पहाड़ी क्षेत्रों से पहुंच रही है। – भुवन सांगुड़ी, सब्जी व्यापारी

सब्जियों के दाम
सब्जियां   इस सप्ताह     अगस्त
प्याज          25-30            35-35
टमाटर       15-20             20-30
भिंडी         15-20             25-30
आलू          20-25             30-35
कद्दू         15-20             20-25
फूल गोभी   35-45             55-65
पत्ता गोभी   10-15             15-20