लखनऊ: अखिलेश के सामने फूट-फूट कर रोने लगे अंबिका चौधरी, जानें फिर क्या हुआ…

लखनऊ: अखिलेश के सामने फूट-फूट कर रोने लगे अंबिका चौधरी, जानें फिर क्या हुआ…

लखनऊ। आज समाजवादी पार्टी में सदस्यता कार्यक्रम में एक भावनात्मक माहौल बन गया। आज सपा दफ्तर में बहुप्रतीक्षित सदस्यता कार्यक्रम तय था। ये सदस्यता पूर्व मंत्री और कभी कद्दावर सपाई रहे अंबिका चौधरी का था। अंबिका चौधरी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल कराया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की भावनात्मक बातों से …

लखनऊ। आज समाजवादी पार्टी में सदस्यता कार्यक्रम में एक भावनात्मक माहौल बन गया। आज सपा दफ्तर में बहुप्रतीक्षित सदस्यता कार्यक्रम तय था। ये सदस्यता पूर्व मंत्री और कभी कद्दावर सपाई रहे अंबिका चौधरी का था।

अंबिका चौधरी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल कराया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की भावनात्मक बातों से अंबिका चौधरी खुद को संभाल नहीं पाएं और मंच पर अखिलेश यादव के सामने फूट फूट कर रो पड़े।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत भावुक हो हैं अंबिका चौधरी। जो कहना चाह रहे थे वो भी नहीं कह पा रहे। कितने कष्ट से ये गए होंगे आज मुझे एहसास हुआ है, मेरी कोशिश रहेगी नेताजी से जुड़े हुए सभी लोगों को एक साथ लाया जाए। ना जाने क्यों बहुत मजबूत रिश्तें आसानी से टूट जाते हैं लेकिन अब फिर से सब सही हो रहा है राजनीति में उतार चढाव आते हैं लेकिन सही समय पर जो साथ थे वही साथी है।

ताजा समाचार