अयोध्या: तीन करोड़ की लागत से होगा सीता झील का डेवलपमेंट, कूड़ा हटाने का कार्य शुरू

अयोध्या: तीन करोड़ की लागत से होगा सीता झील का डेवलपमेंट, कूड़ा हटाने का कार्य शुरू

अयोध्या। रामनगरी में मंदिर निर्माण के साथ-साथ पौराणिक विरासत को पुनर्जीवित करने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। जिसके तहत शुक्रवार से सीता झील के लिए कूड़ा हटाए जाने का कार्य शुरू हो गया। कूड़ा डंपिंग एरिया को खत्म कर 3 करोड़ रुपये की लागत से सीता झील को विकसित किया जाना है। …

अयोध्या। रामनगरी में मंदिर निर्माण के साथ-साथ पौराणिक विरासत को पुनर्जीवित करने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। जिसके तहत शुक्रवार से सीता झील के लिए कूड़ा हटाए जाने का कार्य शुरू हो गया। कूड़ा डंपिंग एरिया को खत्म कर 3 करोड़ रुपये की लागत से सीता झील को विकसित किया जाना है। सीता झील बनने के बाद यहां पक्षियों का भी आना शुरू होगा। अफीम कोठी से लेकर राजघाट तक सरयू किनारे सीता झील विकसित की जानी है।

इसके बगल से ही 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चलता है। यहां से वैज्ञानिक तरीके से कूड़ा निस्तारण कार्य का शुभारम्भ महापौर ऋषिकेश उपाध्याय एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने किया। जिलाधिकारी के मुताबिक करीब 77760 एमटी कूड़ा हटाया जाना है। बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा पर्यावरणीय सुरक्षा एवं सरंक्षण के दृष्टिगत सीता लेक में वर्षो से जमे कचरे के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। अनुपालन में लीगेसी वेस्ट के निस्तारण की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई है।

महापौर उपाध्याय ने कहा कि निगम पर्यावरण की सुरक्षा एवं सरंक्षण हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।पर्यावरण सरंक्षण हेतु वृहद पौधरोपण के साथ साथ ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन की योजना का क्रियान्वयन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यथाशीघ्र ही ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के प्लान्ट की स्थापना करते हुए योजना को मूर्तरूप दिया जायेगा। कहा कि अयोध्या को धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी के रूप में विकसित करने की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के सपनों को साकार किया जायेगा।

इस दौरान एसएसपी शैलेश पाण्डेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह, डिप्टी कलेक्टर बृजेश सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, पार्षद दिलीप यादव, मुख्य अभियन्ता मनीष अवस्थी, अधिशाषी अभियन्ता मोद नारायण झा सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

कूड़े का प्रोसेस करेंगी मशीनें
एनजीटी के आदेश पर कूड़ा डंपिंग एरिया में कूड़े का निस्तारण का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। नगर निगम की ओर से टैरेक्स वैरियर मशीन लगाई गई है। जो कूड़े का प्रोसेस करेंगी। कूड़े को अलग-अलग तीन भागों में तोड़ा जाएगा। प्रॉसेस के बाद सीमेंट इंडस्ट्री व अन्य इंडस्ट्री में भेजा जाएगा। जिसका ईंधन के रूप में प्रयोग होगा। उर्वरक के रूप में भी प्रोसेस के बाद उपयोग किया जा सकेगा।

ताजा समाचार

दिल्ली के बजाय जयपुर लेकर पहुंचा विमान, तो भड़के उमर अब्दुल्ला, कहा- मुझे नहीं पता कि हम...
बिहार पहुंचे खरगे: भाजपा और RSS पर साधा निशाना, कहा- यहां के लोगों को बहका नहीं सकते BJP नेता
पीलीभीत: गोशाला में नहीं मिला हरा चारा, डीएम ने ग्राम प्रधान के अधिकार सीज करने के दिए निर्देश
सोनभद्र: बारात में डीजे बजाने को लेकर विवाद, बरातियों के बीच हुई जमकर मारपीट, एक की मौत, तीन घायल
जौनपुर: बेटे ने दिनदहाड़े पिता के सिर पर डंडे से मारकर की हत्या, गिरफ्तार
2025 में चार फिल्मों के साथ धमाकेदार डेब्यू करेंगी आकांक्षा शर्मा, दर्शकों को देखने मिलेगी अभिनय की बहुमुखी प्रतिभा