बांदा: थानें से चकमा देकर भागा आरोपी, नहीं लगा अभी तक पुलिस के हाथ

बांदा: थानें से चकमा देकर भागा आरोपी, नहीं लगा अभी तक पुलिस के हाथ

बांदा। बांदा जिले के बदौसा थाने से चकमा देकर भागे गैंगस्टर के आरोपियों को पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ सकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। परिजनों और आधा दर्जन से ज्यादा रिश्तेदारों के घरों में दबिश दी गई। लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। नरैनी के पल्हरी गांव …

बांदा। बांदा जिले के बदौसा थाने से चकमा देकर भागे गैंगस्टर के आरोपियों को पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ सकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। परिजनों और आधा दर्जन से ज्यादा रिश्तेदारों के घरों में दबिश दी गई। लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। नरैनी के पल्हरी गांव के मंगल सिंह को शुक्रवार को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे थाने ले आया गया।

शनिवार को उसने पुलिस से शौच जाने की बात कही। पुलिस कर्मी उसे शौचालय लिए जा रहे थे कि तभी आरोपी मंगल ने पुलिस कर्मियों को जोर का धक्का देकर गिरा दिया और थाने से भाग निकला। पुलिस कर्मियों ने कुछ दूर उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक मंगल गैंगस्टर का आरोपी है।

एसओ अकरम खां ने बताया कि रविवार व सोमवार को थाने से फरार आरोपी मंगल की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं लगा। पुलिस की दो टीमें लगाई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि थाने से आरोपी के भागने की जांच कराई जाएगी। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।