‘वेलकम 3’ में एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं अनिल कपूर और नाना पाटेकर

‘वेलकम 3’ में एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं अनिल कपूर और नाना पाटेकर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और नाना पाटेकर सुपरहिट फिल्म वेलकम के तीसरे संस्करण ‘वेलकम 3’ में काम करते नजर आ सकते हैं। सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ संस्करण की तीसरी फिल्म की घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म में एक बार फिर नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल काम करते नजर आ सकते हैं। …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और नाना पाटेकर सुपरहिट फिल्म वेलकम के तीसरे संस्करण ‘वेलकम 3’ में काम करते नजर आ सकते हैं। सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ संस्करण की तीसरी फिल्म की घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म में एक बार फिर नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल काम करते नजर आ सकते हैं।

इससे पहले इस सीरीज की फिल्म ‘वेलकम’ और इसका सीक्वल ‘वेलकम बैक’ प्रदर्शित हो चुकी है, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। बताया जा रहा है कि ‘वेलकम 3’ की शूटिंग वर्ष 2022 में अंत तक शुरू हो जाएगी। अभी फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है।

पढ़ें: 83 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़…

फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। ‘वेलकम बैक’ में नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल के साथ जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, शाइनी अहूजा, डिंपल कपाड़िया और नसीरुद्दीन शाह मुख्य किरदारों में नजर आए थे।

यशी फिल्म्स लंदन में करेगी 12 फिल्मों का निर्माण..

यशी फिल्म्स के बैनर तले 12 भोजपुरी फिल्मों का निर्माण लंदन में किया जायेगा। निर्माता अभय सिन्हा की कंपनी यशी फिल्म्स जल्द ही लंदन में 12 फिल्मों का निर्माण करने जा रही है। अभय सिन्हा की इन फिल्मों में पावर स्टार पवन सिंह, प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी के साथ कई अन्य कलाकार होंगे। अभय सिन्हा ने बताया कि पवन सिंह की तीन, प्रदीप पांडेय चिंटू की तीन, रितेश पांडेय की दो, अरविंद अकेला कल्लू की दो फिल्में होंगी। उन्होंने बताया कि कई सारे वीडियो एल्बम की भी शूटिंग लंदन में होंगी। जिसमें भोजपुरी के कई दिग्गज गायक कलाकार जाएंगे। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….