आंध्र प्रदेश: समुद्र तट पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या पहुंची छह

आंध्र प्रदेश: समुद्र तट पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या पहुंची छह

अमरावती। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक समुद्र तट पर हुए हादसे में शनिवार को पांच और छात्रों के शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है। वहीं समुद्र तट पर शुक्रवार को बचाए गए एक अन्य छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक अनकापल्ली …

अमरावती। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक समुद्र तट पर हुए हादसे में शनिवार को पांच और छात्रों के शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है। वहीं समुद्र तट पर शुक्रवार को बचाए गए एक अन्य छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक अनकापल्ली जिले के एक स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज के कम से कम 13 छात्र शुक्रवार को पुदीमडका के समुद्र तट पर गए थे। छह छात्र किनारे पर खड़े थे, जबकि सात अन्य छात्र समुद्र में चले गए थे। तेज लहरों के कारण वे सभी बहने लगे थे। एक छात्र को तुरंत बचा लिया गया था, जबकि एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा पांच छात्र लापता थे।

अधिकारियों ने चार नौकाओं और दो हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हुए लापता छात्रों की व्यापक स्तर पर तलाश शुरू की। इसके बाद शनिवार को पांच और छात्रों के शव बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें – नड्डा दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को करेंगे संबोधित

ताजा समाचार

हल्द्वानी: जंगलों की आग से मुनस्यारी हेली सेवा अभी भी ठप, पिथौरागढ़ और चंपावत सेवा हुई बहाल
IPL 2024 : राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला, नजरें जेक फ्रेजर-मैकगर्क और ऋषभ पंत पर 
बरेली: CISCE का रिजल्ट घोषित, छात्रों के खिले चेहरे
मुक्त शिक्षा विद्यालय में नहीं देनी होगी छात्रों को फीस, माफ करने की घोषणा, SOL ने की घोषणा
चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिये अमेठी और रायबरेली के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगी प्रियंका गांधी
हल्द्वानी: महिला कांग्रेस का SDM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, सांसद प्रज्ज्वल के खिलाफ कार्रवाई की मांग