हल्द्वानी: कुमाऊं में बैठकी होली का हुआ आगाज, हिमालय संगीत शोध समिति में शास्त्रीय गायकों ने बांधा समा

हल्द्वानी: कुमाऊं में बैठकी होली का हुआ आगाज, हिमालय संगीत शोध समिति में शास्त्रीय गायकों ने बांधा समा

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उत्तराखंड की शास्त्रीय संगीत और रागों पर आधारित बैठकी होली का पौष मास के पहले रविवार से आगाज हो गया। सांस्कृतिक चेतना के केंद्र हिमालय संगीत शोध समिति के जेके पुरम मुखानी स्थित सभागार में युवा शास्त्रीय गायकों ने एक से बढ़कर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। होली गीतों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उत्तराखंड की शास्त्रीय संगीत और रागों पर आधारित बैठकी होली का पौष मास के पहले रविवार से आगाज हो गया। सांस्कृतिक चेतना के केंद्र हिमालय संगीत शोध समिति के जेके पुरम मुखानी स्थित सभागार में युवा शास्त्रीय गायकों ने एक से बढ़कर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

होली गीतों के जानकार और राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज उप्रेती ने ‘अब तो गाओ धमार, होरी खेलन की बहार’… की प्रस्तुति से माहौल होलीमय कर दिया। आचार्य धीरज उप्रेती की तबला संगत में मयंक भट्ट, योगेश उपाध्याय ने ‘मेरो मन अटक्यो सुंदर ध्यान’ की मनमोहक प्रस्तुति दी। होली संगीत कार्यशाला में आरोही भट्ट, खुशी बरोला, गरिमा बरोला, जिविका भट्ट, दिव्या जोशी, वर्णिका शर्मा, उन्नति भट्ट, प्रियंका शर्मा, अनुज्ञा जोशी और देवांशी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। नितिन पाठक, देवांश, काश्वी पाठक, आदित्य उप्रेती, द्विवेश कुमार और सुमित पांडे ने गणपति स्तुति ‘सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन’ की प्रस्तुति दी।

नव्या उनियाल, बरखा जोशी, कार्तिकेय गंगोला, शिवांश गंगोला, उत्कर्ष उप्रेती, नीरज उप्रेती ने ‘तुम सिद्धी करो महाराज’ गीत प्रस्तुत किया। निर्वाण की होली गायकी में कार्तिक कांडपाल, अविरल साह, निमिश कांडपाल, गर्वित, अभय जोशी, उमा मेलकानी, भूमि जोशी, अरव्या उपाध्याय और प्रथम भट्ट की प्रस्तुति ने श्रोताओं का ताली बजाने को मजबूर कर दिया। किशोर कलाकार संगीता बिष्ट, ऋचा सनवाल, दीपक, जगदीश पांडे, शुभम मठपाल, पंकज जोशी ने तबला संगत में प्रस्तुति दी। इससे पूर्व जगदीश चंद्र पांडे ने दीप जलाकर कार्यशाला की शुभारंभ किया।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता तनुजा जोशी, जानकी पाठक, गीता उप्रेती, आरती उप्रेती, दीपक जोशी, आनंद बल्लभ जोशी, लोक गायिका पूनम उपाध्याय आदि रहे।