एक्शन में योगी सरकार, पुलिस ने अब तक 136 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार, लगाया जाएगा गैंगस्टर एक्ट

एक्शन में योगी सरकार, पुलिस ने अब तक 136 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार, लगाया जाएगा गैंगस्टर एक्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, प्रयागराज व हाथरस समेत कई शहरों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जुटी भीड़ ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में भाजपा नेताओं की विवादित टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी शुरु कर दी। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने बैनर, पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान कई स्थानों पर …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, प्रयागराज व हाथरस समेत कई शहरों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जुटी भीड़ ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में भाजपा नेताओं की विवादित टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी शुरु कर दी। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने बैनर, पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान कई स्थानों पर पत्थरबाजी और आगजनी भी हुई। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों और पुलिस बीच भी झड़प हुई। वहीं अब इस मामले सूबे की योगी सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुये अबतक 136 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा।

यूपी में अबतक 109 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) के मुताबिक विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में आज शाम 7:30 बजे तक कुल 109 गिरफ्तारियां की गई हैं।

  • 45 सहारनपुर
  • 37 प्रयागराज
  • 20 हाथरस
  • 07 मुरादाबाद
  • 04 फिरोजाबाद
  • 23 अम्बेडकरनगर

शांति को खतरे में डालने वालों के साथ होगी सख्ती

एससीएस गृहविभाग अवनीश के अवस्थी ने कहा कि सहारनपुर, प्रयागराज में नमाज के बाद जमा हुए लोगों को मनाने के बाद तितर-बितर किया गया। दूसरे शहरों में शांति कायम रही। शांति को खतरे में डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। हम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।

वहीं प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार के मुताबिक कुछ लोगों ने सोशल मीडिया का पर भड़काऊ पोस्ट डाले थे, उनको रिकॉर्ड में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी धर्म गुरुओं से बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों की CCTV द्वारा पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल स्थिति कंट्रोल में

प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने कहा है कि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सबको अपने- अपने घर भेजा। इसके बाद भी कुछ लोग गलियों में नारेबाजी करते रहें। कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर RAF और PAC के जवान मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:-प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन में योगी सरकार, पुलिस ने सहारनपुर व हाथरस से 29 लोगों को किया गिरफ्तार

 

ताजा समाचार