Video: घर के बाहर टहलती दारोगा की पत्नी से चेन स्नेचिंग, सपा का तंज- बेखौफ लुटेरों ने छीना महिलाओं का सुख-चैन

Video: घर के बाहर टहलती दारोगा की पत्नी से चेन स्नेचिंग, सपा का तंज- बेखौफ लुटेरों ने छीना महिलाओं का सुख-चैन

आगरा। यूपी के आगरा में घर के बाहर टहलने वाली महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। शाहगंज इलाके में दारोगा की पत्नी से चेन स्नेचिंग की कोशिश का वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी शाहगंज की सीओडी कॉलोनी का है। समाजवादी पार्टी ने भी इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि अपराध में नंबर 1 यूपी! …

आगरा। यूपी के आगरा में घर के बाहर टहलने वाली महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। शाहगंज इलाके में दारोगा की पत्नी से चेन स्नेचिंग की कोशिश का वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी शाहगंज की सीओडी कॉलोनी का है। समाजवादी पार्टी ने भी इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि अपराध में नंबर 1 यूपी! बेखौफ लुटेरों ने छीना महिलाओं का सुख चैन। भाजपा सरकार में महिलाओं का घर से बाहर निकलना हुआ दूभर। आगरा में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नेचिंग की घटना बता रही नहीं सुधरी प्रदेश की कानून व्यवस्था। महिला सुरक्षा के मोर्चे पर नाकाम भाजपा सरकार।

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में सीओडी कॉलोनी स्थित स्कूल से बच्ची को लेकर जा रही महिला की एक लुटेरे ने सोने की चेन लूट ली। लूट करने के बाद लुटेरा फरार हो गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पीड़ित महिला का नाम चंचल कुलश्रेष्ठ है, वह सुभाष नगर शाहगंज की रहने वाली हैं। इनकी नौ साल की बेटी राभया सीओडी कॉलोनी स्थित सिमकिंस स्कूल की पांचवी क्लास में पढ़ती है। बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे करीब चंचल पैदल-पैदल अपनी बेटी को लेने स्कूल गई। वापस आते समय होली लाइट स्कूल के पास एक युवक पैदल आया और झपट्टा मारकर गले से चेन तोड़ ली। इसके बाद भाग कर कुछ दूरी पर खड़ी बाइक के पास पहुंचा।

बाइक को स्टार्ट कर लुटेरा भाग निकला। चंचल के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने लुटेरे को पकड़ने के प्रयास किए, लेकिन वह भाग निकला। चंचल ने 112 पर फोन कर पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच करना शुरु कर दिया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। पुलिस का कहना है कि थाना शाहगंज पुलिस द्वारा सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

क्या है वीडियो में ?
सीसीटीवी शाहगंज की सीओडी कॉलोनी का है। यहां दारोगा योगेश कुमार रहते हैं। उनकी पत्नी अपने एक साल के बेटे को गोद में लेकर घर के बाहर टहल रहीं थीं। अचानक मुख्य सड़क की तरफ से एक लड़का आता हुआ दिखता है। महिला मोबाइल पर बात कर रही होती है, इसलिए ध्यान नहीं जाता है। अचानक पीछे से बदमाश महिला के गले पर झपटा मारता है।

महिला घबराकर एक और कूद जाती है। ताकि बच सके। गनीमत रही कि महिला के हाथ से बच्चा नहीं छूटा। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 12 सेकेंड के बाद बदमाश सड़क की तरफ भागता हुआ नजर आता है। बुधवार को इसी इलाके में बदमाशों ने एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की। पीड़िता चंचल कुलश्रेष्ठ अपनी बेटी को स्कूल से लेकर आ रही थी। तभी बदमाश उनकी सोने की चेन छीन ले गए।

ये भी पढ़ें : बरेली: कार सवार बदमाशों ने की पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप