पूर्णियां से दो तस्करों को 143 किलोग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार

पूर्णियां से दो तस्करों को 143 किलोग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार

पूर्णियां। बिहार में पूर्णियां जिले के डगरुआ थाना पुलिस ने 143 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि रात्रि गश्ती के क्रम में शराब बरामदगी के लिए कल रात डगरुआ थाना अंतर्गत बरसोनी टोल प्लाजा के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के दक्षिणी लेन पर …

पूर्णियां। बिहार में पूर्णियां जिले के डगरुआ थाना पुलिस ने 143 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि रात्रि गश्ती के क्रम में शराब बरामदगी के लिए कल रात डगरुआ थाना अंतर्गत बरसोनी टोल प्लाजा के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के दक्षिणी लेन पर आने-जाने वाले वाहनो की सघन तलाशी शुरू की गई।

इसी क्रम में दालकोला की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप को रुकने का इशारा किया गया। दल को देख कर वाहन चालक एवं सह चालक गाड़ी रोक कर भागने का प्रयास करने लगे जिसे पुलिस बल के द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया। सूत्रों ने बताया कि वाहन की तलाशी के क्रम में 17 पैकेट में 143.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस सिलसिले में रेहान अली और नयन मियां को गिरफ्तार किया गया जो पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के रहने वाले है।

 

इसे भी पढ़ें-

गायक सोनू निगम को बीएमसी आयुक्त के रिश्तेदार ने धमकी दी- अमित साटम