मोमबत्ती की फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत, कई घायल

हुब्बली। जन्मदिन पर इस्तेमाल होने वाली मोमबत्ती की एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गयी। इस घटना में तीन लोगों की झुलसने के कारण मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम जिले के तरिहाल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में हुई थी, जिसमें कम …
हुब्बली। जन्मदिन पर इस्तेमाल होने वाली मोमबत्ती की एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गयी। इस घटना में तीन लोगों की झुलसने के कारण मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम जिले के तरिहाल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में हुई थी, जिसमें कम से कम आठ लोग झुलस गए थे। उन्होंने बताया कि पूरी फैक्टरी आग की चपेट में आ गयी। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री का परिचालन हाल ही में शुरू हुआ था।
उन्होंने बताया कि आठ लोगों में तीन ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान विजयलक्ष्मी इच्छानगर (34), गौरम्मा हिरेमनाथ (45) और मलेश हदन्नावर (27) के रूप में हुई है। तीनों लोग स्थानीय निवासी थे। पुलिस ने फैक्ट्री के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मालिक फरार बताया जा रहा है। मालिक का पता लगाने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है।
ये भी पढ़ें- भारत सेना के तीनों अंगों की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करेगा: राजनाथ