सब्जियों के भाव में बेतहाशा वृद्धि, टमाटर हुआ लाल तो हरा धनिया 200 के पार

सब्जियों के भाव में बेतहाशा वृद्धि, टमाटर हुआ लाल तो हरा धनिया 200 के पार

अयोध्या। जिले में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। बरसात के कारण सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि होने से टमाटर 80 और हरा धनिया 200 रुपये किलो बिक रहा है। यही नहीं हरी मिर्च, भिंडी, बीन्स, लौकी, करेला व बैंगन के दामों की तो पूछिये ही मत। ये सब आम आदमी की थाली …

अयोध्या। जिले में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। बरसात के कारण सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि होने से टमाटर 80 और हरा धनिया 200 रुपये किलो बिक रहा है। यही नहीं हरी मिर्च, भिंडी, बीन्स, लौकी, करेला व बैंगन के दामों की तो पूछिये ही मत। ये सब आम आदमी की थाली से गायब हो गए हैं। नवीन सब्जी मंडी के व्यापारियों की मानें तो आने वाले दिनों में और तेजी देखी जा सकती है। ऐसे में दीवाली तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

बारिश के कारण स्थानीय किसानों की सब्जी फसल नष्ट हो गई हैं, जिससे दामों में काफी वृद्धि हो गई है। सब्जियों के बढ़े दाम से एक तरफ जहां रसोई का जायका फीका हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ महिलाएं काफी हलकान में हैं। सब्जी की महंगाई ने रसोई का जायका फीका कर दिया है। महंगाई पर प्रशासन का दखल भी नहीं है।

किसानों ने नए सिरे से सब्जी की बोआई कर दी है, लेकिन नई फसल को तैयार होने में 20 से 25 दिन का समय लगेगा। स्थानीय क्षेत्रों से सब्जी की आवक कम होने से बाजार में बिचौलियों का बोलबाला है। बता दें कि सब्जियों के दामों में जो अंतर आया है यह 10 दिनों के अंदर का है। पिछले महीने हुई लगातार बरसात भी इसका जिम्मेदार है।

जनपद में सब्जियों का ये है भाव
सब्जी                प्रति किलो
टमाटर                80 रुपये
बैंगन                   60 रुपये
करेला               100 रुपये
लौकी                  40 रुपये
कद्दू                  40 रुपये
परवल                 60 रुपये
शिमला मिर्च       100 रुपये
भिंडी                  60 रुपये
सेमी बीन्स         120 रुपये
अदरक             140 रुपये
हरी मिर्च           100 रुपये
हरा धनिया        200 रुपये
फूल गोभी           80 रुपये
तरोई                 40 रुपये
लहसुन             150 रुपये
प्याज                 45 रुपये
आलू                  20 रुपये
मूली                  30 रुपये

गली-चौराहों पर सब्जी बेचने वाले बेलगाम

नाका बाईपास स्थित जिले की सबसे बड़ी मंडी नवीन मंडी में सब्जियों के दाम चाहे जितने हों, लेकिन जगह-जगह ठेले पर सब्जियां बेचने वाले मनचाहा दाम वसूलते हैं। मंडी में 80 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर 120 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है। अन्य सब्जियों पर भी दोगुना दाम वसूला जा रहा है। बेलगाम हो चुके सब्जी वालों पर नकेल कसने को प्रशासन भी राजी नहीं है।

परिवहन खर्च भी जिम्मेदार

सब्जी के बढ़े दाम के लिए सिर्फ मौसम ही जिम्मेदार नहीं है। इसका असर डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम के कारण भी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के बाद माल भाड़ा का चार्ज बढ़ गया है। इसलिए भी सब्जियों के दाम प्रभावित हुए हैं।

बरसात के कारण स्थानीय किसानों के खेतों की सब्जियां नष्ट हो गई हैं, जिस कारण दामों में काफी इजाफा हुआ है। कुछ सब्जियां दूसरे राज्यों से भी आ रही हैं, जो महंगी हो जाती हैं। आने वाले दिनों में सब्जियों के दामों में और वृद्धि हो सकती है। रही बात गली-चौराहों में महंगी सब्जी बेचने वालों की तो उन पर प्रशासन को लगाम लगानी चाहिये….मदन प्रकाश मौर्य, अध्यक्ष, साकेत सब्जी-फल व्यापार मंडल, अयोध्या

ताजा समाचार

बहराइच: अल्ट्रासाउंड कराने गई युवती के पर्स से चोरों ने उड़ाई नगदी, पीड़िता ने पुलिस के ऑनलाइन एप पर दर्ज कराई शिकायत
मीरजापुर: बारात से दो दिन पूर्व गायब युवक का भूसे के ढेर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस 
जसपुर: मुंह बोले मामा ने सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
Farrukhabad News: दरोगा की टोपी लगाकर कार में बैठा युवक...Video वायरल होने पर पुलिस तलाश में जुटी
Archery World Cup : ज्योति सुरेखा-अभिषेक वर्मा की कंपाउंड मिश्रित टीम फाइनल में, तीरंदाजों की नजरें चार स्वर्ण पर
मुरादाबाद : प्रेमिका से की दूसरी शादी, पत्नी को घर से निकाला...पति समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज