भाकियू से अलग नया गुट बनाने वाले नेताओं को किया गया बर्खास्त, राकेश टिकैट ने ट्वीट कर दी जानकारी

भाकियू से अलग नया गुट बनाने वाले नेताओं को किया गया बर्खास्त, राकेश टिकैट ने ट्वीट कर दी जानकारी

लखनऊ। पिछले साल कृषि कानूनों के विरोध में सबसे लंबा आंदोलन की सफल अगुवाई कर चुके किसानों के संगठन भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) से अलग गुट बनाने वाले नेताओं को बर्खास्त का दिया गया है। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने रविवार को संगठन के नेताओं राकेश टिकैत और नरेश टिकैत पर राजनीतिक …

लखनऊ। पिछले साल कृषि कानूनों के विरोध में सबसे लंबा आंदोलन की सफल अगुवाई कर चुके किसानों के संगठन भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) से अलग गुट बनाने वाले नेताओं को बर्खास्त का दिया गया है। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने रविवार को संगठन के नेताओं राकेश टिकैत और नरेश टिकैत पर राजनीतिक एजेंडा चलाने का आरोप लगाते हुए भाकियू (अराजनैतिक) का गठन करने की घोषणा कर दी।

इन पदाधिकारियों को किया गया बर्खास्त

इसके कुछ समय बाद ही भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा, “किसान हितों पर कुठाराघात करते हुए कुछ लोगों ने भारतीय किसान यूनियन से अलग कथित संगठन बनाने की घोषणा की है। किसान हितों के विरोधी ऐसे तत्वों को तत्काल प्रभाव से भाकियू से बर्खास्त किया गया है।” ट्वीट के साथ उन्होंने भाकियू से बर्खास्त किये गये नेताओं की सूची भी चस्पा की है। भाकियू के महासचिव युद्धवीर सिंह की ओर से जारी बयान के अनुसार राजेश चौहान, धर्मेन्द्र मलिक और अनिल तालान सहित सात नेताओं को बर्खास्त कर दिया गया है।

गौरतलब है कि चौहाने ने यहां संवाददाता सम्मेलन में भाकियू से अलग गुट बनाने की जानकारी देते हुए कहा कि भाकियू (अराजनैतिक) की कार्यकारिणी का चेयरमैन और संरक्षक राजेश सिंह मलिक को बनाया गया है जबकि वह खुद इसके अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा मांगेराम त्यागी उपाध्यक्ष, अनिल तालान राष्ट्रीय महासचिव और धर्मेंन्द्र मलिक संगठन के प्रवक्ता होंगे। चौहान ने कहा कि संगठन की उत्तर प्रदेश इकाई का भी गठन कर हरिनाम सिंह वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:-भाकियू में हुई फूट: नए संगठन ने राजेश सिंह चौहान को चुना राष्ट्रीय अध्यक्ष, अलग-थलग पड़े राकेश टिकैट