सपा संरक्षक की हालत स्थिर, सलामती के लिए हवन यज्ञ जारी

सपा संरक्षक की हालत स्थिर, सलामती के लिए हवन यज्ञ जारी

अमृत विचार, सैफई/ इटावा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ और संकट मोचन का जाप शुरू किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सैफई गांव नेताजी की देन है। नेता जी जल्द स्वस्थ होकर वापस सैफई आएंगे। हालांकि, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मेदांता के …

अमृत विचार, सैफई/ इटावा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ और संकट मोचन का जाप शुरू किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सैफई गांव नेताजी की देन है। नेता जी जल्द स्वस्थ होकर वापस सैफई आएंगे। हालांकि, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मेदांता के आईसीयू में भर्ती हैं। प्रदेश की जनता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रही है। वहीं सैफई के लोग भी सपा संरक्षक के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

सैफई महोत्सव ग्राउंड में विशालकाय हनुमान मंदिर पर नेताजी मुलायम सिंह यादव की फोटो लगा कर समर्थक हवन-पूजन दूसरे दिन भी जारी है। फिलहाल मुलायम सिंह यादव के पैतृक आवास पर सन्नाटा छाया है। उनके बेटे व पूर्व सीएम अखिलेश यादव, डिंपल यादव, प्रतीक यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत सभी परिवार के लोग दिल्ली में मौजूद है।

वहीं सैफई के लोग महाष्टमी के दिन अपने घरों में देवी से उनकी स्वास्थ्य की प्रार्थना कर रहे हैं। इस दौरान संतोष शाक्य पूर्व प्रधान, राम नरेश यादव पूर्व प्रधान, रामबाबू यादव प्रधान,राकेश यादव प्रधान, दशरथ सिंह यादव ठेकेदार, दिनेश यादव मास्टर,यदुवीर सिंह एडवोकेट,मुकेश गुप्ता पूर्व प्रधान, पुनीत पाल, प्रेम सिंह यादव पूर्व प्रधान रामगोपाल यादव पूर्व प्रधान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत में नहीं हो रहा सुधार, CCU में चल रहा इलाज

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री