यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, विधायक आदिति सिंह भाजपा में हुईं शामिल

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, विधायक आदिति सिंह भाजपा में हुईं शामिल

लखनऊ। यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को आज एक और बड़ा झटका उस वक्त लगा जब सूबे की रायबरेली की सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस की मौजूदा विधायक आदिति सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। आदिति सिंह बीते लंबे समय से भाजपा से नजदीकी बना रखी थी। जिसकी चर्चा सियासी गालियों में …

लखनऊ। यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को आज एक और बड़ा झटका उस वक्त लगा जब सूबे की रायबरेली की सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस की मौजूदा विधायक आदिति सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। आदिति सिंह बीते लंबे समय से भाजपा से नजदीकी बना रखी थी। जिसकी चर्चा सियासी गालियों में लगातार चल रही थी। अदिति सिंह के अलावा आजमगढ़ के सगड़ी से बसपा विधायक वंदना सिंह भी भाजपा में शामिल हो गईं।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। विधायक अदिति सिंह व वंदना सिंह को भाजपा सदस्यता दिलाने के बाद स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह कांग्रेस व प्रियंका वाड्रा को टक्कर देगी, तो वहीं सगड़ी, आजमगढ़ से बसपा विधायक वंदना सिंह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को टक्कर देगी।

बता दे कि बीते करीब डेढ़ साल से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पार्टी के खिलाफ लगातार बगावती रुख अख्तियार किया हुआ है। इतना ही नहीं अदिति सिंह की इन हरकतों की वजह से कांग्रेस के उनके खिलाफ विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की अर्जी भी दी थी। बता दें कि बीते काफी दिनों से सियासी गलियारों में अदिति सिंह के भाजपा में जानें की चर्चा चल रही थी।

15 दिन का सदस्यता अभियान चलाएगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस 26 नवंबर से दस दिसम्बर के बीच 15 दिन का सदस्यता अभियान चलाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-लखनऊ: 15 दिन का सदस्यता अभियान चलाएगी कांग्रेस