टोक्यो में 12 जुलाई को राजकीय सम्मान के साथ होगा शिंजो आबे का अंतिम संस्कार, हत्या की जांच करेगी टास्क फोर्स

टोक्यो में 12 जुलाई को राजकीय सम्मान के साथ होगा शिंजो आबे का अंतिम संस्कार, हत्या की जांच करेगी टास्क फोर्स

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का पार्थिव शरीर टोक्यो लाया गया। शिंजो आबे का अंतिम संस्कार रविवार को चुनाव संपन्न होने के बाद 12 जुलाई को राजकीय सम्मान के साथ होगा। इस मौके पर दुनिया के तमाम बड़े नेताओं के जुटने की उम्मीद है। जापान की पुलिस ने सरकार के निर्देश पर 90 …

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का पार्थिव शरीर टोक्यो लाया गया। शिंजो आबे का अंतिम संस्कार रविवार को चुनाव संपन्न होने के बाद 12 जुलाई को राजकीय सम्मान के साथ होगा। इस मौके पर दुनिया के तमाम बड़े नेताओं के जुटने की उम्मीद है। जापान की पुलिस ने सरकार के निर्देश पर 90 सदस्यीय एक टास्क फोर्स का गठन किया है, जो शिंजो आबे की हत्या की जांच करेगी।

बता दें कि आबे की शुक्रवार को पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आबे पर नारा शहर में हमला किया गया और उन्हें हवाई मार्ग से एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन काफी खून बहने की वजह से उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल पर ही हमलावर को पकड़ लिया। वह जापान की नौसेना का पूर्व सदस्य है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल देसी बंदूक बरामद कर ली और बाद में उसके अपार्टमेंट में कई बंदूकें बरामद की गई। रविवार को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले आबे की हत्या ने देश को सकते में डाल दिया है और इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या आबे की सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त थे।

ये भी पढ़ें : Shinzo Abe Death: क्वॉड नेताओं ने शिंजो आबे के निधन पर जताया शोक, कहा- परिवर्तनकारी नेता थे

 

ताजा समाचार

Unnao: युवक ने जिलाधिकारी कार्यालय में आत्मदाह का किया प्रयास, इस वजह से चल रहा था परेशान...जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी: पुलिस पहरे के बीच मांगी दरोगा की बर्खास्तगी, दरोगा पर एनसीआर दर्ज
अयोध्या: डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में कर्मियों ने की छात्र-छात्राओं से बदसलूकी, हंगामा
कासगंज: आंगनबाडी केंद्रो पर मिलीं अव्यवस्थाएं, कहीं दस्तावेज अधूरे तो कहीं कार्यकत्री नदारद
विज्ञान की पढ़ाई नहीं की है तो भी सीख सकते हैं रोबोट बनाना, नेशनल पीजी कॉलेज में शुरू हुआ कोर्स
हरदोई: जंगली जानवर ने बकरे को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत