रूस ने यूक्रेन के प्रमुख शहरों के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर किए ताबड़तोड़ हमले

कीव। यूक्रेन में कीव, खारकीव और अन्य प्रमुख शहरों के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर रूस द्वारा ताबड़तोड़ हमले किए गए। यूक्रेन के अधिकारियों ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी। कीव के मेयर वितोली कलितस्चको ने बताया कि हमलों के कारण यूक्रेन की राजधानी के एक हिस्से में बिजली व पानी की आपूर्ति ठप है। अधिकारियों …
कीव। यूक्रेन में कीव, खारकीव और अन्य प्रमुख शहरों के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर रूस द्वारा ताबड़तोड़ हमले किए गए। यूक्रेन के अधिकारियों ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी। कीव के मेयर वितोली कलितस्चको ने बताया कि हमलों के कारण यूक्रेन की राजधानी के एक हिस्से में बिजली व पानी की आपूर्ति ठप है।
अधिकारियों ने बताया कि खारकीव और जापोरिज्जिया में भी हमलों की वजह से बिजली आपूर्ति ठप है। रूस द्वारा यूक्रेन पर क्रीमिया प्रायद्वीप तट पर रूसी काला सागर बेड़े पर ड्रोन हमला करने का आरोप लगाने के दो दिन बाद ये हमले किए गए।
#Ukraine: Remarkable video of today's attack on the Russian Sevastopol Naval Base.
Ukrainian Uncrewed Surface Vessels (Drone boats filled with explosives) apparently managed to hit a Project 11356R frigate (presumably Admiral Makarov) & the Ivan Golubets Project 266M minesweeper. pic.twitter.com/6nJVkwvgKW— ?? Ukraine Weapons Tracker (@UAWeapons) October 29, 2022
यूक्रेन ने ड्रोन हमले के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि रूस के अपने ही किसी हथियार के गलत इस्तेमाल की वजह से यह हमला हुआ। हालांकि फिर भी रूस ने यूक्रेन से अनाज का निर्यात करने के समझौते को निलंबित करने की घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से रूस इस समझौते पर राजी हुआ था।
ये भी पढ़ें:- Brazil Elections 2022 : ब्राजील के नए राष्ट्रपति होंगे लूला डा सिल्वा, जायर बोलसोनारो को चुनाव में दी मात