फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप खारिज, जानिए पूरा मामला

फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप खारिज, जानिए पूरा मामला

लॉस वेगास। पुर्तगाल के फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप को अमेरिका के न्यायाधीश ने खारिज कर दिया है। 42 पेज के फैसले में न्यायाधीश ने रोनाल्डो पर गंभीर आरोप लगाने वाली मायोग्रा के वकील को लताड़ लगाते हुए कहा कि मुकदमे की सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। जज …

लॉस वेगास। पुर्तगाल के फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप को अमेरिका के न्यायाधीश ने खारिज कर दिया है। 42 पेज के फैसले में न्यायाधीश ने रोनाल्डो पर गंभीर आरोप लगाने वाली मायोग्रा के वकील को लताड़ लगाते हुए कहा कि मुकदमे की सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। जज ने कहा, प्रक्रिया का दुरुपयोग किया गया है, इसलिए केस को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है।

अमेरिकी मॉडल कैथरीन मेयोर्गा ने आरोप लगाया कि रोनाल्डो ने 2009 में लास वेगास के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था। लास वेगास में अमेरिकी जिला न्यायाधीश जेनिफर डोर्सी ने शुक्रवार को कहा कि मेयोर्गा के एक वकील ने इतना गंभीर दुर्व्यवहार किया कि रोनाल्डो के लिए निष्पक्ष सुनवाई करना असंभव होगा।  न्यायाधीश डोर्सी ने मेयोर्गा के वकील लेस्ली स्टोवल पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और उचित मुकदमेबाजी की प्रक्रिया को दरकिनार किया जिससे मेयोर्गा हार गईं। हालांकि, रोनाल्डो ने इस बात से इनकार नहीं किया है कि दोनों 2009 में लास वेगास में मिले थे।

प्रशंसकों में खुशी की लहर
आपको बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रेप का आरोप लगने से उनके प्रशंसकों में काफी निराशा थी। यूरोप सहित तमाम देशों में उनके लाखों फैंस हैं। अब रोनाल्डो के बरी होने से सभी प्रशंसकों में खुशी की लहर है।

रोनाल्डो का करियर
पांच फरवरी 1985 में पुर्तगाल में जन्में रोनाल्डो 18 साल की उम्र से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेल रहे हैं। उन्होंने पुर्तगाल के साथ अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने करियर में कुल 32 ट्रॉफियां जीती हैं। उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं। रोनाल्डो दुनिया के सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। हाल के दिनों में उन्हें अपनी नवजात बच्चे को खोया था, हालांकि उसके बाद भी उन्होंने मैदान पर शानदार वापसी की थी और गोल भी दागे।

ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय चैंपियन किरण पाहल ने कहा- पिता की यादें हमेशा प्रेरित करती रहेंगी