रांची: 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक बलात्कार, हिरासत में पांच आरोपी 

रांची: 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक बलात्कार, हिरासत में पांच आरोपी 

रांची। रांची में पांच लोगों ने 15 साल एक किशोरी का कथित रूप से अपहरण करने के बाद कार में उससे सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, लड़की ने बताया कि आरोपियों ने बुधवार की रात धुरवा में रिंग रोड पर उसे जबरन कार में खींच लिया। पुलिस …

रांची। रांची में पांच लोगों ने 15 साल एक किशोरी का कथित रूप से अपहरण करने के बाद कार में उससे सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, लड़की ने बताया कि आरोपियों ने बुधवार की रात धुरवा में रिंग रोड पर उसे जबरन कार में खींच लिया। पुलिस अधीक्षक (रांची-ग्रामीण) नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस के एक गश्ती दल को रातू थाना क्षेत्र के दलडाली में कार एक रेस्तरां के पास सड़क के किनारे मिली।

उन्होंने बताया कि संदेह होने पर पुलिसकर्मी कार के पास गए और उन्होंने पाया कि लड़की रो रही थी और कार में पांच पुरुष थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। सभी आरोपियों की आयु 20 साल से अधिक है। पुलिस ने बताया कि किशोरी को चिकित्सकीय जांच के बाद उसके घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया की अमित शाह से अपील, दिल्ली में ‘‘तोड़-फोड़ अभियान’’ रोका जाए

 


ताजा समाचार

बलरामपुर: केशव मौर्य का दावा- राहुल गांधी रायबरेली और अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव हारेंगे
शाहजहांपुर: ट्रेन से गिरकर संभल के युवक की मौत, हथौड़ा रेलवे क्रॉसिंग और लोदीपुर के बीच हुआ हादसा
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने नौ आईईडी, विस्फोटक सामग्रियों को किया नष्ट
Kannauj: पूर्व मुख्यमंत्री और कन्नौज लोकसभा सीट से प्रत्याशी अखिलेश यादव ने बाबा गौरीशंकर मंदिर में की पूजा...घर-घर जाकर लोगों से मांगे वोट
गोंडा: जहांगीरवा के पास चलती ट्रेन से गिरा युवक, पैर कटा
रायबरेली को जागीर समझने वालों को अमेठी ने नकार दिया, ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर बोला हमला