रायबरेली: विधानसभा ऊंचाहार को शासन ने दी बड़ी सुविधा, इन रूटों पर शुरू की नई बस सेवा…

रायबरेली: विधानसभा ऊंचाहार को शासन ने दी बड़ी सुविधा, इन रूटों पर शुरू की नई बस सेवा…

रायबरेली। विधानसभा ऊंचाहार को शासन ने बड़ी सुविधा दी है। रोडवेज द्वारा सलोन से जगतपुर और ऊंचाहार से सीधे कानपुर को जोड़ते हुए नई सुविधा दी है। इसकी शुरुआत बुधवार यानि आज से हो गई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने अपने प्रयास से ऊंचाहार विधान सभा को बड़ी सहूलियत दिलवाई …

रायबरेली। विधानसभा ऊंचाहार को शासन ने बड़ी सुविधा दी है। रोडवेज द्वारा सलोन से जगतपुर और ऊंचाहार से सीधे कानपुर को जोड़ते हुए नई सुविधा दी है। इसकी शुरुआत बुधवार यानि आज से हो गई है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने अपने प्रयास से ऊंचाहार विधान सभा को बड़ी सहूलियत दिलवाई है। विशेषकर जगतपुर के लोगों के लिए सीधे कानपुर को बस सेवा का आरंभ कराया है। अभी तक जगतपुर के लोग कानपुर जाने के लिए रायबरेली या ऊंचाहार आते थे। भाजपा ओबीसी नेता ने परिवहन मंत्री से मिलकर सलोन ऊंचाहार व जगतपुर के बस सुविधा की मांग की थी। जिस पर शासन ने नई बस सेवा आरंभ की है। यह बस सुबह 8 बजे रायबरेली से चलकर सलोन फिर जगतपुर उसके बाद करीब दस बजे ऊंचाहार पहुंचेगी। ऊंचाहार से यह बस दस बजे रवाना होकर डलमऊ , लालगंज होते हुए डेढ़ बजे कानपुर पहुंचेगी। दो बजे यह बस पुनः कानपुर से रवाना होकर उसी रास्ते से वापस रायबरेली पहुंचेगी।

पढ़ें-जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश हुए घायल

भाजपा नेता व क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने परिवहन मंत्री से बात करके ऊंचाहारविधानसभा नई बस सेवा प्रदान की है। अभी तक लोगों को आने जाने में असुविधा होती है। मंत्री ने तुरंत एक बस चलाया और दो बसों की मांग ऊंचाहार सलोन होते हुए जायस वह ऊंचाहार सलोन होते हुए प्रतापगढ़ के लिए सर्वे चल रहा है। जो जल्दी बस चालू कराई जाएगी। बुधवार को नई बस ऊंचाहार पहुंची तो गाजे बाजे के साथ बस का स्वागत किया गया।

इस मौके पर भाजपा नेता अभिलाष कौशल ने कहा कि मोदी योगी के नेतृत्व में देश आज विकास के पथ पर है। विकास की गंगा जन-जन तक पहुंच रही है। आने वाले टाइम में ऊंचाहार विधानसभा को लोगों को जो भी सेवा करने का मौका मिलेगा उसमें हमेशा तत्पर रहूंगा।