रायबरेली: जवानों ने तिरंगा रैली निकालकर छात्रों को बताया तिरंगा फहराने का सलीका

रायबरेली: जवानों ने तिरंगा रैली निकालकर छात्रों को बताया तिरंगा फहराने का सलीका

रायबरेली। जिले के डलमऊ स्थित 46 वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने गुरुवार को तिरंगा रैली निकालकर स्कूल को बच्चों को तिरंगा फहराने का सलीका बताते हुए सबको तिरंगा फहराने की अपील की है। इस दौरान जवानों ने राष्ट्रभक्ति के लिए सभी को साथ आने की अपील की है। जवान आजादी के 75 …

रायबरेली। जिले के डलमऊ स्थित 46 वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने गुरुवार को तिरंगा रैली निकालकर स्कूल को बच्चों को तिरंगा फहराने का सलीका बताते हुए सबको तिरंगा फहराने की अपील की है। इस दौरान जवानों ने राष्ट्रभक्ति के लिए सभी को साथ आने की अपील की है। जवान आजादी के 75 साल पूरे होने पर हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किए थे।

यूनिट के सहायक कमांडेंट संदीप यादव हिमवीरों का उत्साह बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे। जवानों ने बक्सी मेमोरियल पब्लिक स्कूल डलमऊ और शांति निकेतन इंटर कालेज मुराई की बाग के बच्चों को तिरंगे का वितरण किया और तिरंगा फहराने का सलीका बताया।

यूनिट के अधिकारी नारायण सिंह ने इस मौके पर कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होना हमारे राष्ट्रीय गौरव का विषय है। इन 75 सालों में हमने कई मील के पत्थर पार किए हैं। आज भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बन रहा है। हमने दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराया है। देश की सबसे बड़ी ताकत हमारी एकता है। हम सभी एकजुट होकर देश के लिए कुर्बान होने को तत्पर रहें , यही हमारी पूंजी है।

यह भी पढ़ें:-ओमीक्रॉन का बढ़ता खतरा: मुंबई में धारा-144 लागू, फिर भी तिरंगा रैली को लेकर जिद पर अड़ी AIMIM