Video: DM के सामने ‘441/4 =?’ को हल नहीं कर पाईं हेडमास्टर, लग गई क्लास

Video: DM के सामने ‘441/4 =?’ को हल नहीं कर पाईं हेडमास्टर, लग गई क्लास

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में डीएम गिरीश मिश्रा द्वारा निरीक्षण के वक्त प्राथमिक स्कूल की हेडमास्टर सोना धुर्वे ‘441/4 =?’ को नहीं हल कर पाईं। धुर्वे ने ब्लैकबोर्ड पर सवाल हल करने की कोशिश की लेकिन उनका भागफल 1.2 आया और शेषफल 2 बचा। डीएम ने धुर्वे की एक वेतन वृद्धि रोकने व हेडमास्टर …

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में डीएम गिरीश मिश्रा द्वारा निरीक्षण के वक्त प्राथमिक स्कूल की हेडमास्टर सोना धुर्वे ‘441/4 =?’ को नहीं हल कर पाईं। धुर्वे ने ब्लैकबोर्ड पर सवाल हल करने की कोशिश की लेकिन उनका भागफल 1.2 आया और शेषफल 2 बचा। डीएम ने धुर्वे की एक वेतन वृद्धि रोकने व हेडमास्टर का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए।

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के एक प्राइमरी स्कूल में कलेक्टर ने हेड मास्टर की क्लास ले ली। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार बिरसा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्राइमरी स्कूल में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों का सामान्य ज्ञान परखने के लिए सवाल जवाब शुरू किए।

इस दौरान जब कलेक्टर के सवालों का जवाब बच्चें नहीं दे सकें तब हेड मास्टर को ही सवाल का जवाब देने के लिए बुला लिया गया। हेड मास्टर तीन बार में भी सही जवाब नहीं दे सकी। और कलेक्टर ने वेतन वृद्धि रोकने और हेड मास्टर का प्रभार वापस लेने के निर्देश दे दिए।

दरअसल निरक्षण के दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों को 441 को 4 से भाग करने के लिए कहा। लेकिन बच्चों को इस सवाल को कैसे हल करना था वो समझ नहीं आया। जिसके बाद क्लासरूम में मौजूद शिक्षक और हेड मास्टर ने कलेक्टर से कहा कि सर अभी बच्चों को सिखा रहे हैं। 2 साल लॉकडाउन होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है जिसके चलते बच्चों को ये समस्या आ रही है।

दोनों की सफाई सुनकर कलेक्टर ने उनको ही उस सवाल को हल करने के लिए कहा। कुछ देर के बाद शिक्षक ने सवाल हल किया लेकिन उसका उत्तर गलत दिया। कलेक्टर ने दोबारा सवाल को हल करने के लिए कहा। लेकिन इस बार भी सही जवाब नहीं आया।

जिसके बाद कलेक्टर ने हेड मास्टर से पूछा कि भाग करने के बाद कैसे पता करेंगे कि यह सही है या नहीं। और इसका भी उत्तर देने में वे असमर्थ रहीं। इस पर कलेक्टर ने जमकर फटकार लगाई। इसके बाद उनकी एक वेतनवृद्धि रोकने और उन्हें हेड मास्टर के प्रभार से हटाने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, इस स्कूल में अभी 98 बच्चे दर्ज हैं। और पढ़ाने के लिए यहां सिर्फ 4 शिक्षक पदस्थ हैं। बच्चों के पढ़ाई को स्तर को देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। वहीं इस मामले में हेड मास्टर सोना धुर्वे ने बताया कि कलेक्टर स्कूल का जायजा लेने आए थे।

ये भी पढ़ें : OMG! मेट्रो के अंदर ही नहाने लगा ये शख्‍स, इस VIDEO ने सबको चौंकाया

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री