Pakistan Flood : ‘मैंने ऐसा जलवायु नरसंहार कभी नहीं देखा…’ एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Pakistan Flood : ‘मैंने ऐसा जलवायु नरसंहार कभी नहीं देखा…’ एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि इंसान ने प्रकृति के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है और पाकिस्तान में देखा जा सकता है कि प्रकृति किस विनाशकारी तरीके से पलटवार कर रही है। पाकिस्तान में बाढ़ से हालात बदतर हो चुके हैं। एक तिहाई पाकिस्तान इस बाढ़ से जूझ रहा …

इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि इंसान ने प्रकृति के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है और पाकिस्तान में देखा जा सकता है कि प्रकृति किस विनाशकारी तरीके से पलटवार कर रही है। पाकिस्तान में बाढ़ से हालात बदतर हो चुके हैं। एक तिहाई पाकिस्तान इस बाढ़ से जूझ रहा है। इस संकट की घड़ी में गुटेरेस ने नौ और 10 सितंबर को पाकिस्तान का दौरा किया।

गुटेरेस शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित पाकिस्तान को व्यापक स्तर पर मदद की जरूरत है। उन्होंने विश्व समुदाय से इस देश की मदद के लिए बड़े पैमाने पर तत्काल वित्तीय सहायता का आग्रह किया। महासचिव ने इस जलवायु आपदा के बारे में वैश्विक स्तर पर जाकरूकता बढ़ाने के लिए पाकिस्तान की दो दिन की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाक़ों का हवाई सवेक्षण किया। इस प्राकृतिक आपदा में अभी तक 1,300 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। करोड़ों लोग बेघर हैं। देश का लगभग एक तिहाई हिस्सा बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है।

गुटेरेस ने पत्रकारों से कहा, “मैंने दुनिया में बहुत-सी मानवीय आपदाएं देखी हैं, मगर इस स्तर का जलवायु नरसंहार कभी नहीं देखा। मैंने आज जो कुछ देखा है, उसे बयान करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। बाढ़ से प्रभावित इतना बड़ा इलाका जो मेरे देश पुर्तगाल से तीन गुना बड़ा है।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि एक तरफ़ लोगों की तकलीफ़ें देखकर उन्हें सदमा पहुंचा है, वहीं दूसरी तरफ़ लोगों की कमाल की सहनशीलता और हौसले की मिसालें भी देखी है। यह आपदा कर्मियों से लेकर अपने पड़ोसियों की मदद करने वाले आम लोगों तक में नज़र आए। उन्होंने शनिवार सुबह, राजधानी इस्लामाबाद से सिन्ध प्रान्त के सक्कर इलाक़े का दौरा किया जिसमें उनके साथ देश के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी भी उनके साथ थे।

ये भी पढ़ें : Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.7 रही तीव्रता

 

 

ताजा समाचार

लखनऊ : दो युवकों को रौंदने वाले केजीएमयू के डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी
Avanish Dixit: कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष की मुश्किलें हो रही कम...अब इस मामले में भी मिली जमानत
चार माह की बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर दंपति को लूटा : बाइक पर सवार होकर आए थे तीन बदमाश, रास्ता पूछने के बहाने रोका
मुरादाबाद : नाराज पत्नी को लेने मायके पहुंचे पति को पीटा, गंभीर रूप से घायल 
बदायूं: रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी; शहर में धूमधाम से निकली राम बारात, शहरवासी बने बाराती
संभल: प्रेमी युगल की हत्या में दोषी पुत्री के पिता को मिला आजीवन कारावास