मुनस्यारी: महोत्सव में चली गोली, तहसील कर्मीँ के दाएं कंधे पर धंसी

मुनस्यारी: महोत्सव में चली गोली, तहसील कर्मीँ के दाएं कंधे पर धंसी

मुनस्यारी, अमृत विचार। मुनस्यारी जैसे शांत इलाके में फायरिंग का मामले सामने आ रहा है। बीते दिवस यहां चल रहे महोत्सव का समापन अवसर था तभी रात्रि करीब 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने अपनी पिस्तौल से फायर दाग दिया इस दौरान गोली तहसील कर्मी रमेश राम के दाहिने कंधे में जा लगी। अफरा तफरी …

मुनस्यारी, अमृत विचार। मुनस्यारी जैसे शांत इलाके में फायरिंग का मामले सामने आ रहा है। बीते दिवस यहां चल रहे महोत्सव का समापन अवसर था तभी रात्रि करीब 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने अपनी पिस्तौल से फायर दाग दिया इस दौरान गोली तहसील कर्मी रमेश राम के दाहिने कंधे में जा लगी। अफरा तफरी के माहौल के बीच घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया और उसके बाद उसे वहां से आज सुबह जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया है।

पुलिस घायल व्यक्ति के बयान लिए हैं और गोली चलाने वाले शख्स की पहचान में जुटी है। उधर घटना के बाद से लोगों में उबाल है और उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में जितने भी लाइसेंस धारक हैं सभी की पिस्टल जांच किए जाने की मांग की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रमेश कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद जनरेटर बंद करने झुका था और इसी बीच उसे गोली लग गयी यदि वह खड़ा होता तो रमेश के लिए यह गोली जानलेवा साबित हो सकती थी। प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और जल्द गोली चलाने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही करेगी।