मुरादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, भात देकर घर वापस लौटते समय हुआ हादसा

मुरादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, भात देकर घर वापस लौटते समय हुआ हादसा

मुरादाबाद,अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। घायल ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उत्तराखंड के उधम सिंह जनपद के काशीपुर थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा निवासी 30 वर्षीय सतीश कुमार …

मुरादाबाद,अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। घायल ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

उत्तराखंड के उधम सिंह जनपद के काशीपुर थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा निवासी 30 वर्षीय सतीश कुमार एक फेक्ट्री में ऑपरेटर था। उसके परिवार में पत्नी शारदा देवी के अलावा दो बेटी साक्षी और परी हैं। सोमवार को सतीश कुमार बुआ के बेटे जोगेंद्र की शादी में रविवार की रात भात देने के लिए गया था। सोमवार सुबह वह बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। रास्ते में पदिया नगला और विला वाले गांव के बीच उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: ससुराल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, 20 दिन पहले हुई थी शादी