मुरादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

मुरादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ थाना क्षेत्र में महिला को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घायल महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान करीब एक घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का शिकार हुई 32 वर्षीय नूरजहां कांठ थाना क्षेत्र के गांव …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ थाना क्षेत्र में महिला को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घायल महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान करीब एक घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे का शिकार हुई 32 वर्षीय नूरजहां कांठ थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी सलेमपुर निवासी मुरसलीन की पत्नी थी। उसका विवाह 11 साल पूर्व हुआ था। नूरजहां का 6 साल का बेटा शाम भी है। मुरसलीन ने बताया कि नूरजहां का पिछले काफी दिनों से मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। उन्होंने उसका बरेली में उपचार भी कराया था। वह बिना बताए ही घर से निकल जाती थी।

बता दें कि गुरुवार देर रात में किसी समय नूरजहां घर से निकल गई। पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात महान में उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुई नूर जहां को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई है।

ये बी पढ़ें : मुरादाबाद : डंपर से कुचलकर युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर फूंका

ताजा समाचार

बिहार: स्कूल परिसर में छात्र का शव मिलने पर गुस्साई भीड़ ने स्कूल में लगाई आग, पुलिस हिरासत में 3 लोग
यूपी में 12वीं के टॉपर छात्रों के लिए आगे की पढ़ाई होगी आसान, इस स्कॉलरशिप योजना में मिलेंगे प्रतिवर्ष 80 हजार रुपये 
राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा- 2024 में ही नहीं 2029 में भी मोदी बनेंगे भारत के प्रधानमंत्री
संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ ने कहा- चीन में विदेशी निवेश कम होने से भारत को मिल रहा फायदा 
टेक्सास में पुल से टकराई ईंधन ले जा रही नौका, 2000 गैलन तेल गिरने की आशंका
केशव मौर्य ने किया विपक्ष पर प्रहार, कहा- राहुल गांधी रायबरेली में भारी अंतर से हार रहे हैं