ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- INDI गठबंधन जीरो सीट पाएगा

लखनऊ। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रायबरेली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी की आज रायबरेली में होने वाली जनसभा को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कोई मतलब नहीं निकलेगा। INDI गठबंधन ज़ीरो सीट पाएगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के 4 चरण संपन्न हो चुके हैं, अभी तीन चरणों पर मतदान होना बाकी है।
बता दें कि रायबरेली सीट से कांग्रेस ने राहुल गांधी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने यूपी सरकार में मंत्री दिनेश सिंह को टिकट दिया है। बता कें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी यहां से मौजूदा सांसद है। रायबरेली सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।
यह भी पढ़ें:-अशोक गहलोत का दावा- देश में ''इंडिया'' गठबंधन जीतेगा और सरकार बनाएगा
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और अमेठी लोकसभा के वरिष्ठ कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि देश में जिस तरह का माहौल व लोगों में आक्रोश भरी खामोशी दिख रही है उससे यह निश्चित हो गया है कि ''इंडिया'' गठबंधन जीतेगा और देश में सरकार बनाएगा। अमेठी ब्लॉक के गांव गंगोली में जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि भाजपा के नापाक मंसूबों से देश का लोकतंत्र व संविधान ख़तरे में है, जिसको देश वासियों ने भांप लिया है और वे बदलाव के मूड में हैं।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: हैंडपंप खराब तो कैसे बुझे राहगीरों की प्यास, भीषम गर्मी में पिने के पाने के लिए इधर-उधर भटक रहे ग्रामीण