मुरादाबाद : नवरात्र के छठे दिन भक्तों ने की मां कात्यायनी की पूजा, मांगी सुख-समृद्धि

मुरादाबाद : नवरात्र के छठे दिन भक्तों ने की मां कात्यायनी की पूजा, मांगी सुख-समृद्धि

मुरादाबाद। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शनिवार को भक्तों ने मां दुर्गा के स्वरूप मां कात्यायनी की विधि विधान से पूजा की। भक्तों ने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत भव्य व चमकीला है। मां …

मुरादाबाद। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शनिवार को भक्तों ने मां दुर्गा के स्वरूप मां कात्यायनी की विधि विधान से पूजा की। भक्तों ने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत भव्य व चमकीला है। मां की चार भुजाएं हैं और मां का वाहन सिंह हैं। भक्तों ने सुबह जल्दी उठकर स्नान करके मां की प्रतिमा को शुद्ध जल या गंगाजल से स्नान कराया। मां को पीले रंग के वस्त्र अर्पित किए। इसके बाद पुष्प अर्पित कर मां को रोली कुमकुम लगाया। पांच प्रकार के फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कात्यायनी की पूजा- अर्चना करने से विवाह में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं। कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है। मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाने से सुंदर रूप की प्राप्ति होती है। मां कात्यायनी की विधि- विधान से पूजा- अर्चना करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। शत्रुओं का भय समाप्त हो जाता है। मां कात्यायनी की कृपा से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : स्वयंसेवी संस्था स्नेह से संवरी 309 महिलाओं की किस्मत, परिवार की कर रहीं आर्थिक मदद