मुरादाबाद : पार्षद के पति भाजपा नेता ने निगम अधिकारी-कर्मचारी को धमकाया, उठी गिरफ्तारी की मांग

मुरादाबाद : पार्षद के पति भाजपा नेता ने निगम अधिकारी-कर्मचारी को धमकाया, उठी गिरफ्तारी की मांग

मुरादाबाद,अमृत विचार। नगर निगम के जोनल सफाई अधिकारी महेश चंद्र शर्मा और सफाई नायक राजकुमार को वार्ड 31 की पार्षद के पति ने सफाई व्यवस्था को लेकर अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुए धमकी दी। इसकी जानकारी मिलते ही निगम के कर्मचारी भड़क गए। नारेबाजी करते हुए कामकाज ठप कर दिया। नगर आयुक्त के साथ वार्ता कर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। नगर निगम के जोनल सफाई अधिकारी महेश चंद्र शर्मा और सफाई नायक राजकुमार को वार्ड 31 की पार्षद के पति ने सफाई व्यवस्था को लेकर अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुए धमकी दी। इसकी जानकारी मिलते ही निगम के कर्मचारी भड़क गए। नारेबाजी करते हुए कामकाज ठप कर दिया। नगर आयुक्त के साथ वार्ता कर मामले में कारवाई की तहरीर देकर भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि गिरफ्तारी न होने तक काम ठप रहेगा।

वार्ड नंबर 31 की पार्षद रुचि चौधरी के पति भाजपा नेता नवीन चौधरी ने घटबाबा मंदिर के पास कूड़ा होने और सफाई व्यवस्था में कमी की शिकायत की थी। इसका मौके पर निरीक्षण करने बुधवार सुबह जोनल सैनिटरी अधिकारी महेश चंद्र वर्मा और सफाई नायक राज कुमार पहुंचे। जेडएसओ ने बताया कि वह सफाई और कूड़ा उठान की जानकारी ले रहे थे कि वार्ड 31 की पार्षद के पति नवीन चौधरी ने रामगंगा किनारे मलबे को समतल कराने का दबाव बनाते हुए अभद्रता कर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर जानमाल की धमकी भी दी। इसकी जानकारी नगर आयुक्त को दी।

वहीं जेडएसओ व सफाई नायक और अन्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार की जानकारी मिलते ही नगर निगम में कर्मचारियों ने विरोध कर दिया। विरोध प्रदर्शन कर भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग कर सफाई व्यवस्था ठप कर दी। जोनल सैनिटरी अधिकारी महेश चंद्र वर्मा का कहना है भाजपा नेता का अभद्रतापूर्ण व्यवहार गलत और अशोभनीय है। इससे उन्हें और अन्य कर्मचारियों को काफी गहरा धक्का लगा है। इसकी तहरीर दर्ज कराने के लिए नगर आयुक्त को पत्र दिया है। वह अपने स्तर से इस पर निर्णय लेंगे।

इस मामले में नगर आयुक्त संजय चौहान ने बताया कि नगर निगम के किसी अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ऐसी अभद्रतापूर्ण व्यवहार निंदनीय और अशोभनीय है। इस मामले में जेएडएसओ महेश चंद्र शर्मा और दूसरे कर्मचारियों से बातचीत हुई है। दूसरे पक्ष से भी वार्ता का प्रयास है। मामले की जांच अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह को दी है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे कारवाई होगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पार्टनर से बिना बताए बेचा प्लाट, रकम वापस मांगने पर दी झूठे केस में फंसाने की धमकी