स्मृति शेष: 75वें जन्मदिन पर विक्टोरिया बग्घी में बैठकर रामपुर में घूमे थे मुलायम, काटा था 75 फीट का केक

स्मृति शेष: 75वें जन्मदिन पर विक्टोरिया बग्घी में बैठकर रामपुर में घूमे थे मुलायम, काटा था 75 फीट का केक

रामपुर, अमृत विचार। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। रामपुर की सरजमीं पर उनकी याद हमेशा कायम रहेगी। वर्ष 2014 का वो दिन यहां के लोग कभी नहीं भूलेंगे। जब मुख्यमंत्री रहते मुलायम सिंह यादव का 75वां जन्मदिन ऐतिहासिक जन्मदिन मनाया गया था। तब मुलायम को उनके साथी आजम खां …

रामपुर, अमृत विचार। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। रामपुर की सरजमीं पर उनकी याद हमेशा कायम रहेगी। वर्ष 2014 का वो दिन यहां के लोग कभी नहीं भूलेंगे। जब मुख्यमंत्री रहते मुलायम सिंह यादव का 75वां जन्मदिन ऐतिहासिक जन्मदिन मनाया गया था। तब मुलायम को उनके साथी आजम खां ने विक्टोरिया बग्घी में बैठाकर रामपुर में घुमाया था और 75 फीट का केक काटकर जन्मदिन मनाया था।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन हो चुका है। वह काफी दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। जहां उनका इलाज चल रहा था। उनकी दोनों किडनियों ने काम करना बंद कर दिया था। मुलायम सिंह यादव का रामपुर से गहरा नाता रहा है। वह रामपुर की सड़कों और गलियों में पैदल घूमे थे। सपा कद्दावर नेता आजम खां को सियासत की ऊंचाईओं पर पहुंचाने में मुलायम का सबसे बड़ा हाथ था। खुशमिजाज मुलायम सिंह रामपुर पहुंचते ही लोगों से तपाक से हाथ मिलाते थे। चुनावी सभाओं में बड़े हक से लोगों से आजम खां समेत तमाम प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते थे।

रामपुर के लिए 22 नवंबर 2014 का दिन खास था 
22 नवंबर 2014 को को मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन जौहर यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गया था और इस मौके पर पूरी सरकार रामपुर में थी। आजम खान ने नेता जी के 75वें जन्म दिन पर 75 फिट लंबा केक तैयार कराया था। जिलाधिकारी आवास के सामने से विक्टोरिया बग्घी में सवार होकर बैंड बाजो के साथ शानदार जुलूस के साथ गांधी समाधि तक पहुंचे थे। इसके बाद एंटीक कारों से जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। जौहर यूनिवर्सिटी में शाम सात बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ था। पंजाब के गायक हंसराज हंस, साबरी बद्रर्स सहित अन्य कई कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। रात 12 बजे के बाद जौहर यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हाल में मुलायम सिंह यादव ने 75 फीट का केक काटा था और आसमान रंग-बिरंगी रौशनियों से नहा गया था।

ये भी पढे़ं : स्मृति शेष: चित्रकूट से विशेष लगाव था नेताजी को …निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने साझा की मुलायम सिंह यादव से जुड़ी कई यादें